The Lallantop

स्टेशन पर पिट्ठू बैग लिए घूम रहा था, तलाशी हुई तो 500 के नोटों की गड्डियां निकलीं गड्डियां!

बैग से गड्डियां निकलती रहीं, हैरानी से पुलिसवालों की आंखें फैलती गईं.

Advertisement
post-main-image
शक होने पर पुलिस टीम ने इस युवक से पूछताछ शुरू की. (फोटो: आजतक)

शादी में दूल्हा या दुल्हन के जीजा या फूफा का बिना बात नाराज होना बनता है. विवाह कार्यक्रम के दौरान ये दो प्राणी मुंह फुलाए चुपचाप इधर-उधर फिरते दिख जाते हैं. इस दौरान उनके पास एक बैग रहता है जिसमें होती हैं नोटों की गड्डियां. ऐसा ही एक फूफा टाइप आदमी मिला रेलवे पुलिस को. उसके पास भी एक बैग था. पुलिस ने अलर्ट पर होने के चलते उसकी तलाशी ली तो बंदे के बैग से नोट ही नोट मिले. पूरा 36 लाख रुपये!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े उदय गुप्ता की रिपोर्ट के मुताबिक मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन का है. इन दिनों राज्य में नगर निकाय चुनाव के चलते पुलिस अलर्ट पर है. सो अज्ञात या अनजान से दिखने वाले लोगों की तलाशी ले ली जाती है. इसी के तहत रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) ने मनीष वर्मा नाम के इस व्यक्ति के जेबें और बैग टटोल लिए. और तलाशी में उसे दिखे पूरे 36 लाख रुपये जिन्हें देखकर पुलिसवालों और दूसरे लोगों की आंखें फैल गईं.

रिपोर्ट के मुताबिक RPF राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के साथ मिलकर रात को स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर मनीष वर्मा पर पड़ी. पहली नजर में वो बिल्कुल साधारण व्यक्ति दिखाई दिया. लेकिन पुलिस ने एहतियातन उसकी तलाशी करना जरूरी समझा. उसे अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि इस तलाशी में वो लाखों की रिकवरी करने वाली है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि उसने मनीष के पिट्ठू बैग को देखकर तलाशी लेने की सोची, जो अंदर से भरा और काफी भारी लग रहा था. कुछ शक सा होने पर पुलिस टीम ने युवक से पूछताछ शुरू की. जब उसका बैग खोला तो देखा वो पांच-पांच सौ के नोटों से भरा हुआ था. नोटों की कई गड्डियां बैग में ठुसी हुई थीं. पुलिस ने उन्हें गिनना शुरू किया तो पूरे 36 लाख कैश मिला. 

पुलिस को पूरा 36 लाख कैश मिला.  (फोटो:आजतक)

आरोपी मनीष वर्मा ये पैसा लेकर हावड़ा जा रहा था. आजतक से बातचीत के दौरान वाराणसी के डिप्टी एसपी जीआरपी, कुंवर प्रभात सिंह ने बताया, 

'रात में 12:30 बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर 1-2 पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी और नगर निकाय चुनाव के चलते आरपीएफ और जीआरपी की टीम साथ में चेकिंग अभियान चला रही थी. उसी दौरान मनीष कुमार वर्मा नाम का एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला. उसके पास एक बैग भी था. जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 36 लाख रुपए बरामद हुए. यह पैसा ज्वेलरी हवाला का पैसा है और हावड़ा जाना था. इस संदर्भ में इनकम टैक्स को सूचना दे दी गई है. वे लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं. 

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि RPF की टीम ने मनीष से इस पैसे का हिसाब-किताब और कागजात को लेकर पूछा था, लेकिन उसके पास कुछ नहीं था. रिपोर्ट के मुताबिक मनीष वाराणसी का रहने वाला है. पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

वीडियो: BJP MLA के घर 6 करोड़ का कैश बरामद, बेटा कैसे घूस लेते धर लिया गया?

Advertisement