प्रभु की कृपा से रेल किराया नहीं बढ़ा है. रेलवे मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने संसद में रेल बजट 2016 पेश किया. सुरेश प्रभु ने पॉइंट टू पॉइंट बात की. तो बस जैसे उन्होंने की, हम भी ताल से ताल मिलाएंगे. और आपको फटाक से बताएंगे इस बार का रेल बजट... 1. तीन नई ट्रेनों का ऐलान हुआ है. फुली एयरकंडीशंड थर्ड एसी वाली हमसफर एक्सप्रेस. 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली तेजस एक्सप्रेस. एक उदय एकसप्रेस नाम की रेल भी चलाई जाएगी.
2. 2020 तक सबको कंफर्म टिकट देने का जुगाड़ सेट कर दिया जाएगा.
3. पैसेंजर ट्रेनों की एवरेज स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे रखने का टारगेट रखा गया है.
4. अंत्योदय ट्रेनें चलाई जाएंगी. यानी इन ट्रेनों में सारे कोच जनरल होंगे. रिजर्वेशन का झंझट ही खत्म. टिकट खरीदो, बैठो और पहुंचो.
5. 139 पर पैसेंजर्स टिकट कैंसिल करा सकेंगे. रिंग रोड की तरह रिंग रेलवे सर्विस से 21 स्टेशनों की भी जोड़ने की प्लानिंग है.
6. 5300 किलोमीटर को कवर करते हुए 44 नए प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे.
7. मेक इन इंडिया के तहत, 44 हजार करोड़ रुपये खर्च कर 2 नई लोको फैक्ट्री शुरू की जाएंगी.
8. 100 स्टेशनों पर Wifi सुविधा का इंतजाम कर दिया जाएगा.
9. 17 हजार बायो टॉयलेट बनाए जाएंगे.
10. रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर पांच साल में 8.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
पटरी से उठो मियां! रेलवे बनाएगी 17 हजार बायो टॉयलेट
लंबी स्पीच और बड़ी स्टोरीज पढ़ने से अच्छा है, रेलवे बजट के काम की बात जान लो यहीं, फटाक से.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















