The Lallantop

लोगों ने पेशाब करके बिहार में रेलवे का पुल सड़ा दिया, कैमरे पर कहा - "हमको पथरी है तो का करें?"

"जो भी इस जगह पर पेशाब करते हुए पकड़ा जाएगा उसे 500 रूपये का जुर्माना देना होगा!"

Advertisement
post-main-image
पुल पेशाब की वजह से सड़ गया (फोटो-आजतक)

बिहार (Bihar) के पटना (Patna) में एक पुल पेशाब की वजह से सड़ गया है. ये पुल राजेन्द्र नगर स्टेशन (Rajendra Nagar Station) के पास का है. पुल से लोग मछुआ टोली और कंकड़बाग के बीच आते-जाते हैं और इस दौरान यहां पेशाब भी करते हैं,  जिसके चलते पुल की हालत खराब हो चुकी है. आज तक की टीम जब उस पुल का जायजा लेने पहुंची तब भी पेशाब करने वाले कई लोग देखे गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजेन्द्र नगर का यह पुल रेल लाइन के ऊपर से गुजरता है. पेशाब के एसिड से पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से खराब हो गया है. खबर है कि रेलवे अब उस हिस्से को ठीक कर नए लोहे के पार्ट्स लगा रही है. खराब पड़े हिस्से के पास साफ शब्दों में लिखा है कि जो भी इस जगह पर पेशाब करते हुए पकड़ा जाएगा, उसे 500 रूपये का जुर्माना देना होगा. हालांकि वहां कोई भी ये देखने के लिए या जुर्माना के लिए मौजूद नहीं है. 

आजतक के संवाददाता राजेश कुमार झा ने जब पेशाब करने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने एक से बढ़कर एक बहाने दिए. एक स्टूडेंट ने बताया कि उसकी किडनी में पथरी है और वो ज्यादा देर तक पेशाब नहीं रोक सकता.  उसे डर था कि बीमारी ज्यादा ना बढ़ जाए इसलिए उसने वहीं पेशाब कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने अपनी गलती मानी और फिर कभी इस पुल पर पेशाब नहीं करने की कसम खाई.

Advertisement

अन्य स्टूडेंट अमरजीत कुमार ने बताया-

“सरकार तो इस ओर ध्यान नहीं देती है. पटना शहर में टॉयलेट की समुचित व्यवस्था नहीं है. सरकार और आम जनता को इसके लिए कड़े कानून बनाने होंगे. सिर्फ लिख देने से की 500 रुपया का जुर्माना लगेगा, इससे नहीं चलेगा. बिहार में शराबबंदी कानून बना तो लोगों की गिरफ्तारी हो रही है ना. बिना हेलमेट के लोग चलते है तो उनको भी जुर्माना भरना पड़ता है. पुलिस और विभाग संबंधित लोगों को उसी तरह सख्ती बरतने की जरूरत है.” 

वहीं राजेंद्रनगर स्टेशन के अधिकारियों ने मामले पर बात करने से मना कर दिया.

Advertisement

देखें वीडियो- बिहार असेंबली में विधायकों को लटका कर बाहर क्यों ले गए पटना मार्शल?

Advertisement