The Lallantop

राहुल गांधी ने अतीक अहमद की हत्या पर बड़ा दावा कर दिया, पुलवामा हमले पर बोल रहे थे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने ये दावा किया है. इसका वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

Advertisement
post-main-image
सत्यपाल मलिक और राहुल गांधी (फोटो: राहुल गांधी-यूट्यूब)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सत्यपाल मलिक के दावों और अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर बड़ा दावा किया है. बुधवार, 25 अक्टूबर को राहुल गांधी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बातचीत का वीडियो सामने आया. इसमें दोनों अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे. इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पुलवामा हमले पर मलिक के दावों को दबाने के लिए माफिया अतीक अहमद की हत्या की गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इसमें मलिक ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए. इनमें पुलवामा हमले का मुद्दा भी शामिल रहा. मलिक ने इस हमले के लिए सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार बताया. उन्होंने ये भी कहा कि उनके दावों को कवरेज ना मिले, इसके लिए मीडिया को चेतावनी भी दी गई थी. 

बातचीत के 11वें मिनट में सत्यपाल मलिक कहते हैं,

Advertisement

"मुझे खबर ये दी गई कि जिस दिन मैंने करन थापर के साथ इंटरव्यू किया, इन्होंने बुलाकर सब चैनल्स को कहा कि खबरदार कोई रिपोर्टिंग नहीं होगी. और अतीक अहमद का केस हो गया और उसको 10 दिन तक हेडलाइन बनाया."

इस बात पर राहुल गांधी ने जो कहा वो केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर बड़ा गंभीर आरोप है. राहुल गांधी कहते हैं,

"जब मैंने वो देखा, मैंने अपनी बहन (प्रियंका गांधी) से कहा, ये जो आपने पुलवामा की बात की, इसके कारण ये किया गया (अतीक अहमत हत्याकांड). टोटल डिस्ट्रैक्ट (ध्यान बंटाने) के लिए. मैंने नोटिस किया कि जब आपने पुलवामा की बात की, तो ये सब डर गए थे."

Advertisement

सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू और अतीक का मर्डर

सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू 14 अप्रैल, 2023 को 'द वायर' पर प्रकाशित हुआ था. इसके अगले ही दिन यूपी के प्रयागराज में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मीडियाकर्मी बनकर आए तीन लोगों ने पुलिस के घेरे में घुसकर अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं. हत्या के तुरंत बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया था.

(यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत का ऐलान - सरकार आई तो महिलाओं को सालाना 10 हज़ार रुपये देंगे)

Advertisement