The Lallantop

'बजट में मिडिल क्लास की छाती और पीठ, दोनों पर छुरा घोंपा गया'- राहुल ने संसद में कहा

Rahul Gandhi ने Lok Sabha में Budget 2024 पर चर्चा के दौरान कहा कि Modi सरकार ने देश के लोगों को चक्रव्यूह में फंसा दिया है.

Advertisement
post-main-image
23 जुलाई को वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट पेश किया गया था. (Sansad TV)

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज लोकसभा में Budget 2024 पर अपनी बात रखी. उनका पूरा भाषण चक्रव्यूह के इर्द-गिर्द रहा. मोदी सरकार ने देश के लोगों को चक्रव्यूह में फंसा दिया है. उन्होंने कहा कि इस चक्रव्यूह के रचयिता हैं प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत, NSA अजित डोभाल, उद्योगपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी. हालांकि, इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जो सदन का हिस्सा नहीं हैं उनका नाम सदन में नहीं आना चाहिए. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अपने भाषण में राहुल गांधी ने सेना की अग्निवीर योजना, किसान, युवाओं, बिज़नेसमैन और मिडिल क्लास पर अपनी बात कही.

राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस बजट में भी सरकार ने अग्निवीरों के लिए पेंशन की घोषणा नहीं की. उनके भाषण खत्म करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि बजट पर जवाब वित्त मंत्री देंगी लेकिन जब भी सभापति इजाजत देंगे वो अग्निवीर योजना पर चर्चा करने और जवाब देने के लिए तैयार हैं.

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों पर बात करते हुए कहा कि देश के अन्नदाताओं की सिर्फ एक मांग है MSP, जो कि सरकार नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि अगर INDIA गठबंधन की सरकार आएगी तो संसद में MSP को लेकर कानून बनाया जाएगा.

बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने इसके बाद पेपर लीक का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी बढ़ रही है दूसरी तरफ लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं. हाल ही में NEET और NET परीक्षा लीक पर देश में जमकर हंगामा हुआ था. बजट सत्र की शुरुआत में भी राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया था.

राहुल ने कहा कि इस बजट में मिडिल क्लास की पीठ और छाती दोनों पर छुरा घोंपा गया है.  राहुल गांधी ने कहा 

Advertisement

एक तरफ प्रॉपर्टी पर इंडेक्सेशन खत्म कर के पीठ पर छुरा मारा गया. दूसरी तरफ लॉन्ग कैपिटल गेन पर टैक्स 10 से साढ़े 12 प्रतिशत करके मिडिल क्लास की छाती पर छुरा घोंपा गया है.

दरअसल, इस बार बजट में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) को लेकर कई बदलाव किए गए हैं. इसके माने होते हैं जिस संपत्ति से लंबी अवधि के दौरान कमाया जाने वाला मुनाफा. वित्त मंत्री ने बजट में इंडेक्सेशन की प्रक्रिया खत्म कर दी है. इस पूरे विषय पर अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

राहुल गांधी ने इस दौरन सरकार पर ‘टैक्स टेरेरिज़्म’ का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि छोटे बिज़नेसमैन को डराया जा रहा है. पहले GST, फिर नोटबंदी और उसकेे बाद अब सरकार टैक्स टेरेरिज़्म कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश की संपत्ति को सिर्फ दो उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है. 

चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने जाति जगनणना का विषय भी उठाया. उन्होंने कहा कि देश में पिछड़ों और दलितों को ना तो सम्मान मिल रहा है और ना ही अवसर. राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो पूरे देश में जातिजगणना कराई जाएगी. 

 

वीडियो: 'PM मोदी ने अपने अरबपति दोस्तों के 16 लाख करोड़ माफ कर दिए' राहुल गांधी का आरोप

Advertisement