The Lallantop

"मेरे भाई की पत्नी नहीं है, बच्चे नहीं हैं...", राहुल गांधी के लिए प्रियंका ने ऐसा क्यों कहा?

सांसदी वाला घर छोड़ने पर राहुल गांधी ने क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
वायनाड में बोलते राहुल और प्रियंका गांधी. (स्क्रीनशाॅट- ट्विटर)

पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार, 11 अप्रैल को केरल के वायनाड पहुंचे. 24 मार्च से पहले राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे. पार्टी ने यहां 'सत्यमेव जयते' नाम से रोड शो और रैली आयोजित की थी. उसी में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी-अपनी बातें रखीं. राहुल ने नरेंद्र मोदी सरकार और बीजेपी पर हमला बोला तो प्रियंका ने कुछ भावनात्मक बातें कहीं. उन्होंने कहा कि उनके पास अपना परिवार है. पति है, बच्चे हैं. लेकिन उनके भाई का परिवार नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,

“जब मैं 2019 में वायनाड आई थी, तो मैंने आपको अपने भाई के बारे में बहुत कुछ बताया था. आज मुझे विश्वास है कि वायनाड के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी कौन हैं? आप जानते हैं कि वह एक ईमानदार और बहादुर व्यक्ति हैं. राहुल उन लोगों से नहीं डरता है जो उसे चुप कराना चाहते हैं.”

Advertisement

सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को उनका सांसद निवास खाली करने का नोटिस दिया गया था. इसका जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने आगे कहा,  

“कल जब राहुल के घर का फर्नीचर पैक करते हुए मैं सोच रही थी कि कुछ साल पहले मुझे भी अपने घर जाना पड़ा था. मेरी मदद के लिए मेरे बच्चे थे, पति थे. मेरे पास अपना परिवार था. लेकिन मेरे भाई के पास मदद के लिए अपने बच्चे, पत्नी, परिवार नहीं हैं, चाहे हम उनके साथ हों.”

राहुल गांधी ने क्या कहा?

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भले उनसे सांसदी छीन ली गई है, लेकिन उनके प्रतिनिधि होने का मतलब बहुत अधिक है. राहुल ने कहा, 

Advertisement

“सांसद तो बस एक टैग है. बीजेपी टैग हटा सकती है. वे पद ले सकते हैं, घर ले सकते हैं और मुझे जेल में भी डाल सकते हैं, लेकिन वे मुझे वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने से नहीं रोक सकते हैं. मैंने संसद में पीएम मोदी से अडानी को लेकर सवाल पूछा कि अडानी के साथ अपने रिश्ते को एक्सप्लेन करें. पहली बार आपने देखा कि सरकार ही संसद को नहीं चलने दे रही थी. कुछ भी हो जाए, लेकिन मैं रुकने वाला नहीं हूं.”

वहीं घर खाली करने को लेकर पूर्व सांसद ने कहा,

“मुझे संसद से अयोग्य किया गया है. हर समय मुझ पर नजर रखी जा रही है इसलिए मुझे लगता है मैं सही कर रहा हूं, सही सवाल पूछ रहा हूं और मैं चुप रहने वाला नहीं हूं. वे सोचते हैं कि मेरे घर पर पुलिस भेजेंगे तो मैं डर जाऊंगा. मेरी बहन ने आपको नहीं बताया कि मैं वास्तव में उस घर को छोड़कर खुश था. 

राहुल ने कहा कि उन्हें घर छोड़ने की परवाह नहीं है. वो वायनाड और भारत के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे.

वीडियो: राहुल गांधी को घर खाली करने का नोटिस मिला, अयोध्या के महंत ने घर आने का न्योता दे दिया

Advertisement