वीडियो- डिलीवरी का यूट्यूब वीडियो देखकर अपना बच्चा पैदा कर रही थी लड़की
राहुल गांधी ने लड़की से कहा मुझे सर मत कहो, उसने पहले मौज ली और फिर खुद शरमा गई
बहुत वायरल हो रहा है ये वीडियो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 14 मार्च को तमिलनाडु दौरे पर थे. राहुल चुनावी प्रचार-प्रसार को लेकर तमिलनाडु पहुंचे हुए थे. राहुल राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दों पर स्टूडेंट्स से बातचीत करने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज फॉर वुमेन भी पहुंचे. यहां राहुल ने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की और कई सवालों के जवाब भी दिए. एक लड़की ने सवाल पूछते हुए राहुल गांधी को सर कहकर बुलाया. राहुल ने उसे बीच में ही टोकते हुए कहते क्या आप मुझे 'सर' के बदले राहुल बुला सकती हैं? इसके बाद सारे स्टूडेंट्स तालियां बजाने लगे. इतना होते ही अज़रा नाम की लड़की नर्वस सी हो गई. उसने दोबारा हिम्मत करते हुए 'हाय राहुल' बुलाया तो स्टूडेंट्स ने चीयर करना शुरू कर दिया. उसने कहा कि मुझे राहुल कहते संकोच हो रहा है. स्टूडेंट्स के इस रिएक्शन पर राहुल गांधी भी मुस्कुराते हुए नजर आए. वीडियो देख लीजिए:
इसके बाद अज़रा ने राहुल से भारत में रिसर्च और एजुकेशन से रिलेटेड सवाल पूछे जिसके जवाब राहुल ने दिए. इसके बाद कई लड़कियों ने राहुल को राहुल कहकर ही बुलाया. यह वीडियो पब्लिक होते ही वायरल हो गया. लोगों ने इसे क्यूट कहा. कुछ ने कहा- लीडर्स ऐसे ही होने चाहिए. पब्लिक फ्रेंडली. स्टूडेंट फ्रेंडली. खैर जो भी था अच्छा था. ऐसी चीजें होती रहनी चाहिए. हमारे न्यूजरूम में भी कई लोग जो मुझसे सीनियर हैं, बड़े हैं. वे मुझे 'सर' न कहने को कहते हैं. कहते हैं नाम लेकर ही पुकारा करो. ऐसे कल्चर, वर्क-कल्चर को प्रमोट किया जाना चाहिए. ऐसे-ऐसे वीडियोज भी आते रहने चाहिए और लीडर्स को भी स्टूडेंट्स से मिलते रहना चाहिए.
वीडियो- डिलीवरी का यूट्यूब वीडियो देखकर अपना बच्चा पैदा कर रही थी लड़की
वीडियो- डिलीवरी का यूट्यूब वीडियो देखकर अपना बच्चा पैदा कर रही थी लड़की
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















