The Lallantop

'हम किसी के खिलाफ नहीं... ' क्वाड समिट में PM मोदी ने क्यों कही ये बात? इशारा किसकी ओर?

Quad Summit: PM मोदी बोले- मुक्त, खुला, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है.

Advertisement
post-main-image
बाइडन से पत्रकार ने पूछा क्या क्वाड अमेरिकी चुनाव के बाद भी रहेगा (फोटो- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड समिट अटेंड करने के लिए तीन दिन की ऑफिशियल विजिट पर अमेरिका पहुंचे हुए हैं (PM Modi Quad Summit). अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद PM मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. राउंडटेबल में जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए. इस दौरान अपने संबोधन में PM मोदी ने दुनिया भर में चल रहे तनाव और संघर्षों का जिक्र करते हुए क्वाड के महत्व पर जोर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो किसी के खिलाफ नहीं हैं और सभी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान और सभी मुद्दों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं. माना जा रहा है कि ये बयान इंडो-पैसिफिक में चीन आक्रामक व्यवहार के संबंध में दिया है.

PM मोदी बोले,

Advertisement

मुक्त, खुला, समावेशी और समृद्ध इंडो-पैसिफिक हमारी साझा प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है. हम स्वास्थ्य, सुरक्षा, उभरती तकनीकों, जलवायु परिवर्तन और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में कई सकारात्मक और समावेशी पहलों पर काम कर चुके हैं. हमारा संदेश साफ है- क्वाड यहां रहने, मदद करने, साझेदारी करने और कॉम्प्लिमेंट करने के लिए है.

बता दें कि भारत क्वाड शिखर सम्मेलन 2025 की मेजबानी करने वाला है. इस पर PM मोदी ने कहा,

मैं राष्ट्रपति बाइडन और अपने सभी साथियों का स्वागत करता हूं. हमें 2025 में भारत में क्वाड नेताओं की समिट आयोजित करने में खुशी होगी.

Advertisement

सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,

हम लोकतांत्रिक देश हैं जो जानते हैं कि काम कैसे करना है. यही कारण है कि मेरे राष्ट्रपति बनने के शुरुआती दिनों में ही मैं आप सभी से मिला, आप सभी के देश गया, ये प्रस्तावित करने के लिए कि हम क्वाड को और अधिक परिणामी बना रहे हैं. चार साल बाद हम चार देश रणनीतिक रूप से पहले से कहीं ज्यादा एकजुट हैं.

अमेरिकी चुनाव के बाद भी रहेगा क्वाड?

शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से एक पत्रकार ने पूछ लिया कि क्या क्वाड नवंबर में अमेरिकी चुनाव के बाद भी रहेगा. इस पर बाइडन ने बगल में खड़े पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखा और हंसते हुए जवाब दिया- नवंबर के काफी बाद तक. इस पर PM मोदी भी हंसने लगे.

क्वाड क्या है, कैसे बना?

क्वाड चार देशों का एक समूह है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, भारत, अमेरिका और जापान शामिल हैं. ये एक अनौपचारिक मंच हैं जहां चारो देशों के बीच रणनीतिक सुरक्षा संवाद होता है. क्वाड ग्रुप का मकसद इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना है.

क्वाड की शुरूआत 2004 में हो गई थी. सुनामी में जापान और भारत समेत कई देशों में लाखों लोगों की मौत होने के बाद मदद के लिए भारत, अमेरिका, आस्ट्रेलिया और जापान ने एक ग्रुप बनाया था. यही समूह आगे चलकर क्वाड बना. क्वाड के गठन की पहल भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी. बातचीत होते-होते ये 2007 में शुरू हुआ. लेकिन 2008 में ऑस्ट्रेलिया के हटने के बाद बंद हो गया था. 2017 में इसे फिर से शुरू किया गया.

वीडियो: नेतानगरी: राहुल के बाद PM मोदी के अमेरिका दौरे के क्या मायने? आतिशी को CM बनाने की असल कहानी पता लगी

Advertisement