The Lallantop

एक दिन के लिए कनाडा का PM बना साड्डा प्रभजोत

पंजाबी ओरिजिन के पीजे की इच्छा है कि वो पॉलिटीशियन बन कर अपने देश की सेवा करें. लेकिन इस राह में एक रोड़ा नहीं पहाड़ है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
नायक फिल्म देखे हो अनिल कपूर वाली? जिसमें वो एक दिन के लिए महाराष्ट्र का सीएम बन जाते हैं. और करप्शन की गुच्ची पिलैया को गदहिया गोल कर देते हैं. पंजाब ओरिजिन के प्रभजोत लखनपाल उसी तरह एक दिन के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री बन गए. पीएम बनने के बाद, पार्लियामेंट से लौटने के बाद प्रभजोत बहुतै एक्साइटेड हैं. हॉजकिन लाइमफोमा से जूझ रहे हैं प्रभजोत. ये कैंसर की एक कैटेगरी है जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को तबाह कर देती है. ढाई साल पहले वो हॉस्पिटल में थे. Make-A-Wish फाउंडेशन में खुद को रजिस्टर किया. ये फाउंडेशन उन बच्चों की एक विश पूरी कराने का वादा और इरादा रखती है जो जिंदगी छीन लेने वाली बीमारियों से जूझ रहे हों. उसने अपना वादा पूरा किया. एक दिन के लिए ओटावा पार्लियामेंट हिल पहुंचाया. एक दिन का पीएम बनाया. पीजे(प्रभजोत) के पापा सुरिंदर लखनपाल बताते हैं "हमको इसके लिए इन्फॉर्म किया गया. हम पीजे को लेकर ओंटारियो गए. साथ में पीजे की मां और बहन भी थी. टोरंटो एयरपोर्ट पर Make-A-Wish के ऑफिसर्स ने हमारा स्वागत किया. फिर पार्लियामेंट हिल के पास होटल में ले गए. वहां पीजे को प्रेसिडेंसियल सूट दिया गया. हम लोग दूसरे कमरे में ठहरे. दूसरे दिन कनाडा के गवर्नर जनरल डेविड जॉन्सटन ने पीजे का स्वागत किया. और ये ट्वीट किया. https://twitter.com/GGDavidJohnston/status/699696629570367489 इसके बाद तो पूरी फैमिली फेमस हो गई. मंडी अहमदगढ़. जहां से प्रभजोत के ग्रैंडपा माइग्रेट कर गए कनाडा. वहां पीजे के अंकल बलवीर सिंह गाड़ी रिपोयरिंग की दुकान चलाते हैं. बताते हैं कि हमारी फैमिली को पीजे की वजह से पहचान मिली. प्रभजोत तो इत्ते एक्साइटेड हैं कि पूछो मत. कहते हैं "किसी और कंट्री में ऐसा होना पॉसिबल नहीं. मैंने नहीं सोचा था कि मेरा सपना पूरा होगा. मैंने कैंसर का दर्द झेला है. इससे बुरा कुछ नहीं. मैं ऑसगुड हॉल लॉ स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखूंगा. मेरा सपना एक पॉलिटीशियन बनने का है. ताकि अच्छे तरीके से देश की सेवा कर सकूं."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement