वो प्रोटेस्ट कर रहे थे, इनने जान ले ली
अब फ़ोर्स वाले कह रहे हैं, हमने गोलियां ही नहीं चलाई. पता करेंगे कौन गोली मार गया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
कराची में आज प्रोटेस्ट कर रहे पाकिस्तान इन्टरनेशनल एयरलाइन्स के एम्पलॉईज पर गोलियां चला दी गईं. बेचारे दो जान से गए और आठ घायल हो गए. पाकिस्तान में एयरलाइन्स की हालत है खस्ता, उड़ानें रद्द हो रही हैं. ऐसा सरकार कहती है. और इस आड़े तैयारी चल रही है. वहां के नेशनल एयरलाइन को प्राईवेटाइज करने की. नवाज शरीफ इस ताक में बैठे हैं कि प्रोटेस्ट कर रहे एम्पलॉयीज को भी छह महीने हड़ताल करने से रोक सकें.लेकिन एयरलाइंस में काम करने वालों को ये मंजूर नहीं है. महीने भर से वहां तनातनी चल रही है. आज पैरामिलिट्री फ़ोर्स रास्ता रोके खड़ी थी. प्रोटेस्टर गुजरे तो फायर खोल दिया दो मारे गए. अब फ़ोर्स वाले कह रहे हैं, हमने गोलियां ही नहीं चलाई. हम शेल इकट्ठे करेंगे, पता करेंगे कौन गोली मार गया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















