The Lallantop

महिला को विदेश जाना था, बाबू ने पासपोर्ट के लिए पुलिस की वेबसाइट हैक कर दी

गाजियाबाद में बैठकर मुंबई पुलिस की वेबसाइट हैक की.

Advertisement
post-main-image
हैकर और मुंबई पुलिस की सांकेतिक फोटो. (फोटो: इंडिया टुडे)

पत्नी के पासपोर्ट वेरिफिकेशन (Passport Verification) के लिए एक शख्स ने मुंबई पुलिस का सिस्टम हैक (Hacking) कर लिया. शख्स उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है. पेशे से इंजीनियर है. घटना सामने आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आरोपी का नाम बाबू शाह है. 27 साल के बाबू शाह सिविल इंजीनियर हैं. इंजीनियर. उनकी पत्नी मुंबई में काम करती हैं. सपना है कि विदेश में काम करें. इस सपने को पूरा करने के लिए पासपोर्ट की जरूरत पड़ी. बाबू की पत्नी ने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया. इसके लिए वेरिफिकेशन होना था. वेरिफिकेशन में थोड़ा वक्त लगता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबू शाह ने तय किया कि वो इंतजार नहीं करेंगे और खुद ही वेरिफिकेशन कर लेंगे. 

तीन और लोगों के पासपोर्ट अप्रूव

ऐसा करने के लिए उन्होंने मुंबई पुलिस की वेबसाइट हैक कर ली. इसके बाद अपनी पत्नी का पासपोर्ट अप्रूव कर दिया. अपनी पत्नी का तो किया ही किया, तीन और लोगों के पासपोर्ट अप्रूव कर दिए. ऐसा इसलिए ताकि किसी को शक ना हो. रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों के पासपोर्ट अप्रूव किए गए वो भी मुंबई के ही रहने वाले हैं. हालांकि, पुलिस को इस करतूत के बारे में पता चल गया.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया.  पुलिस ने बताया कि महिला के पासपोर्ट और उसके दस्तावेजों में कोई भी असमानता नहीं थी. हालांकि, शुरुआती जांच के बाद अब पासपोर्ट को रोक दिया गया है. अब पुलिस ने केस को दक्षिणी क्षेत्र के साइबर पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है. इस घटना की जानकारी जिस टीम को मिली थी, उसमें DCP बाल सिंह राजपूत, ACP राम चंद्र लोटलीकर, सीनियर PI किरन जाधव और PSI प्रकाश गवली शामिल हैं. जांच के दौरान पता चला कि इंजीनियर ने हैकिंग के लिए नोएडा के IP एड्रेस वाला सिस्टम इस्तेमाल किया था.

वीडियो: गाजियाबाद पुलिस ने डॉक्टर की पोल खोली, कहा- खुद ही रचा था पूरा ड्रामा

Advertisement
Advertisement