The Lallantop

मोमोज देर से लाया तो पीटने लगे, पुलिसवाले ने रोका तो उसे स्कॉर्पियो में डालकर ले गए!

पुलिसकर्मी के कपड़े तक फाड़े, मुश्किल से जान बचाकर भागा...

Advertisement
post-main-image
मुरैना में कॉन्स्टेबल (बाएं) का हुआ अपहरण. दाईं तस्वीर सांकेतिक है. (फोटो- आजतक/इंडिया टुडे)

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों के हौसले चरम पर हैं. आम लोग छोड़िए वे पुलिसवालों को भी नहीं बख्स रहे. बुधवार, 5 अप्रैल को इसकी मिसाल भी देखने को मिली. कुछ बदमाशों ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ पहले मारपीट की और फिर उसे किडनैप कर के ले गए. कॉन्स्टेबल किसी तरह से उनकी चंगुल से जान बचाकर भागने में कामयाब रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बदमाशों ने पुलिसवाले को पीटा

आजतक से जुड़े हेमंत शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मुरैना जिले के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बताई जा रही है. रामकुमार सिंह नाम के जिस कॉन्स्टेबल के साथ ये घटना हुई वो इलाके के सिविल लाइन थाने में कार्यरत हैं. बुधवार को रामकुमार कॉलोनी में बने एक फूड स्टॉल पर मोमोज खा रहे थे. तभी वहां स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ लोग आए. वे मोमोज के लिए दुकानदार को बुलाने लगे. रिपोर्टे के मुताबिक दुकानदार को आने में देर हो गई तो स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया.

इस दौरान वहां मौजूद कॉन्सटेबल रामकुमार ने आरोपियों का विरोध किया. इस पर बदमाशों को गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने कॉन्स्टेबल के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया. और तो और उन्हें अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन डालकर सुनसान इलाके में ले गए. वहां भी रामकुमार के साथ मारपीट की और कथित रूप से उनके कपड़े भी फाड़ दिए. 

Advertisement

एक पुलिसकर्मी के साथ हुई ये ज्यादती यही नहीं रुकी. रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने कॉन्स्टेबल का मोबाइल फोन तक छीन लिया. इसे कॉन्सटेबल रामकुमार की हिम्मत कहें या खुशकिस्मती, कि वो किसी तरह से बदमाशों को चकमा देकर भाग निकले. उन्होंने किसी और के मोबाइल से वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम कॉन्स्टेबल को सिविल लाइन थाने लेकर आई. उनकी शिकायत पर से 6 नामजद बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.

मुरैना के एक पुलिस अधिकारी अतुल सिंह ने इस पूरे वाकये की पुष्टि की है. उन्होंने बताया,

“तीन लड़कों ने मोमोज की दुकान पर देरी होने के कारण दुकानदार से मारपीट की. वहां खड़े कॉन्स्टेबल ने लड़कों को समझाने का प्रयास किया तो वे उनसे बदतमीजी करने लगे. मारपीट के बाद वे कॉन्स्टेबल को गाड़ी में डाल कर ले गए. बाद में किसी प्रकार कॉन्स्टेबल वहां से बच कर आए. इस मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है. हम आरोपियों की तलाश कर रहे हैं, वो जल्द पकड़ लिए जाएंगे.”

Advertisement

मुरैना पुलिस के लिए ये मामला इसलिए भी बड़ा हो गया है क्योंकि गुरुवार, 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के दौरे पर हैं. यहां वो ‘लाडली बहना योजना’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त दिखाने के लिए पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है.

वीडियो: बिहार में रामनवमी पर हिंसा के मुद्दे पर सदन में बवाल, अध्यक्ष से भिड़े विजय कुमार सिन्हा

Advertisement