मेरठ के कुछ पेट्रोल पंपों पर फ्यूल का घोटाला (Fuel Scam) हो रहा है. वहां लगी मशीनों में चिप लगाकर और केमिकल मिलाकर पेट्रोल-डीजल की चोरी का आरोप है. मीटर में दिखेगा कि आपकी गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल डाला गया है, लेकिन वो होगा केवल 80 रुपये का. पुलिस को घपले की शिकायत मिली, तो मशीनों की जांच हुई और सारा सच खुल गया. मामले में 8 लोगों को अरेस्ट किया गया है.
100 रुपये लेकर 80 का पेट्रोल डालते थे, ये टेकनीक लगाते थे!
पुलिस ने पकड़ा, पुलिस ने पकड़ने के बाद कहानी बताई!


आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी STF को नायरा कंपनी के पेट्रोल पंप पर चिप लगाकर कम पेट्रोल दिए जाने की शिकायत मिली थी. जांच में पता चला कि इस पूरे मामले के पीछे एक गैंग का हाथ है जो कि मेरठ और आसपास के इलाकों में सक्रिय था.
कैसे करते थे घोटाला?पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2017 में छापेमारी के दौरान रिजेक्ट हुई पेट्रोल डिस्पेंसिंग मशीन की चिप और अन्य उपकरणों को नई मशीनों में लगाते थे. मशीन में सॉल्वेंट मिलाने की बात भी सामने आ रही है. इसके बाद डमी टैंकर में मशीन लगाकर कंपनी को गलत डाटा भेजा जाता था. पेट्रोल पंप पर जब स्टॉक मिलाया गया तो पता चला कि सेल के हिसाब से स्टॉक ज्यादा है. जितना सेल कागज में दिखा, उस हिसाब से स्टॉक ज्यादा निकला. जांच में पता चला कि पंप के कर्मचारियों और मैनेजमेंट के लोगों ने मिलकर ये तकनीक बनाई जिससे फिलिंग के मुकाबले मीटर रीडिंग ज्यादा दिखने लगे.
रिपोर्ट के मुताबिक मेरठ, बागपत और हापुड़ के पेट्रोल पंपों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही थी. मामले में कंपनी के पेट्रोल पंप मालिक, सेल्स ऑफिसर और मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. खबर है कि घोटाले का मुख्य आरोपी सतेंद्र उर्फ देवेंद्र कुमार है जिसे STF ने मेरठ के परतापुर से गिरफ्तार किया है.

मेरठ एसपी रोहित सिंह सजवान ने आजतक को मामले पर जानकारी देते हुए बताया
“आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इनमें कुछ सेल्समैन हैं कुछ कर्मचारी. आगे की जांच जारी है.”
मामले पर पंप संचालक राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि उनके यहां ऐसी कोई धांधली नहीं होती. उन्होंने कहा कि एक दो मशीन में जो गड़बड़ी है वो मैकेनिकल फॉल्ट है.
देखें वीडियो- मेरठ में 400 लोगों को जबरन ईसाई बनाने का आरोप, लॉकडाउन में मदद के नाम पर साजिश?











.webp?width=275)

.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



