पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे सिर्फ एक आम मनुष्य हैं, कोई भगवान नहीं. ये भी कहा कि गलतियां उनसे भी होती हैं. पीएम मोदी ने अपने पहले पॉडकास्ट इंटरव्यू में ये बातें कही हैं. इसके बाद कांग्रेस ने उन पर तंज कस दिया है. पार्टी के सीनियर नेता जयराम रमेश ने पीएम के इस बयान को ‘डैमेज कंट्रोल’ करना बताया है.
PM मोदी पॉडकास्ट में बोले- "इंसान हूं, देवता नहीं", कांग्रेस ने 'डैमेज कंट्रोल' क्यों कहा?
पीएम मोदी ने स्टॉक ब्रोकर कंपनी जेरोधा (Zerodha) के सहसंस्थापक निखिल कामत को एक इंटरव्यू दिया जो 10 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ है. इसमें पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है.


पीएम मोदी ने स्टॉक ब्रोकर कंपनी जेरोधा (Zerodha) के सहसंस्थापक निखिल कामत को एक इंटरव्यू दिया जो 10 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ है. इसमें पीएम मोदी ने अपने बचपन से लेकर राजनीतिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,
“जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री बना तो मेरी तीन प्रतिबद्धताएं थीं. पहला, मैं मेहनत करने में कोई कमी नहीं करूंगा. दूसरा, मैं अपने लिए कुछ भी नहीं करूंगा और तीसरा, मैं मनुष्य हूं गलतियां हो सकती हैं लेकिन मैं कभी भी बुरे इरादे से गलती नहीं करूंगा.”
पीएम ने कहा कि ये सिद्धांत उनके जीवन के मूल-मंत्र बन चुके हैं. उन्होंने आगे कहा, “गलतियां होती हैं, भाई मैं भी मनुष्य हूं, देवता थोड़े हूं. बद-इरादे से कभी गलती नहीं होगी.”
कांग्रेस ने बताया ‘डैमेज कंट्रोल’पीएम का ये बयान आने के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से एक पोस्ट किया. पोस्ट में 48 सेकेंड का एक वीडियो शामिल है जिसमें दो क्लिप हैं. एक क्लिप में पीएम मोदी बता रहे कि उन्हें लगता था कि उनको बॉयोलॉजिकली जन्म दिया गया था. वहीं दूसरी क्लिप उनके ताजा इंटरव्यू की है जिसमें वे खुद को मनुष्य बता रहे हैं.
जयराम रमेश ने अपने पोस्ट के साथ लिखा,
“यह बात वह व्यक्ति बोल रहे हैं जिन्होंने आठ महीने पहले ही खुद को परमात्मा का स्वयंभू अवतार घोषित किया था. यह स्पष्ट रूप से डैमेज कंट्रोल है.”
दरअसल, जयराम रमेश ने जो पहली क्लिप शेयर की है वो लोकसभा चुनाव के दौरान मई 2024 की है. इसमें पीएम मोदी ने कहा,
“जब तक मेरी मां जिन्दा थी तब तक मुझे लगता था कि शायद मुझे बॉयोलॉजिकली जन्म दिया गया है. मां के जाने के बाद जब इन सारे अनुभवों को मैं जोड़कर देखता हूं तो कन्विंस हो चुका हूं कि परमात्मा ने मुझे भेजा है. ये ऊर्जा बॉयोलॉजिकल शरीर से नहीं है.”
PM मोदी का पॉडकास्ट करीब दो घंटे का है. इसमें उन्होंने अपने बचपन के अलावा शिक्षा, खराब अनुभवों, तनाव और नीति प्रबंधन पर को लेकर काफी कुछ बताया है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: IAF चीफ ने कौन सा सच बताया? तेजस फाइटर जेट के साथ क्या हुआ?
















.webp?width=120)

.webp?width=120)

