The Lallantop

ट्रंप के टैरिफ घटाऊ ऐलान पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को धन्यवाद दिया है. पीएम मोदी ने बताया कि 2 फरवरी को उनकी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है. माना जा रहा है कि इस बातचीत के बाद ही डॉनल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ घटाने का फैसला किया गया.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने टैरिफ घटाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया है (इंडिया टुडे)

अमेरिका ने भारत से आयात किए जाने वाले सामानों पर लगाए गए टैरिफ को 25 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने खुद इसकी जानकारी दी है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके इस फैसले का स्वागत करते हुए 140 करोड़ भारतीयों की ओर से उन्हें धन्यवाद दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने टैरिफ घटाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बातचीत की जानकारी देते हुए लिखा, 

आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा. खुशी की बात है कि मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर अब 18 प्रतिशत टैरिफ ही लगेगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत बहुत धन्यवाद.जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी सहयोग के बहुत सारे नए अवसर बनते हैं.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों की तारीफ करते हुए लिखा, 

वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बेहद जरूरी है. भारत शांति के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है. मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

पीएम मोदी
एक्स

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रूथ सोशल पर भारतीय प्रोडक्ट्स से टैरिफ घटाने का एलान किया. उन्होंने कहा,

Advertisement

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती और उनके प्रति सम्मान के चलते और उनके अनुरोध पर हमने तत्काल प्रभाव से अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति बनाई है. इसके तहत अमेरिका भारत पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा.

बता दें कि 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत पर 25 प्रतिशत का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. सोमवार, 2 फरवरी को ट्रंप ने बताया कि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई, जो उनके लिए सम्मान की बात थी. उन्होंने पीएम मोदी को अपने ‘सबसे अच्छे दोस्तों में से एक' बताया और कहा कि वह (मोदी) अपने देश के ताकतवर और सम्मानित नेता हैं. ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी कई मुद्दों पर बात हुई. इसमें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने की बात भी शामिल थी.

ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी ने इस बात पर सहमति जताई है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा. हो सकता है कि वह वेनेजुएला से भी तेल खरीदे. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ट्रंप के 'टैरिफ वार' का जवाब, भारत का यूरोपीय संघ के साथ प्लान बन गया?

Advertisement