The Lallantop

मोदी बायोपिक से विवेक ओबेरॉय के 9 लुक्स, जिसमें वो बिलकुल नरेंद्र मोदी नहीं लग रहे

फिल्म की रिलीज़ डेट भी आ गई है.

Advertisement
post-main-image
उम्र के अलग-अलग पड़ावों पर नरेंद्र मोदी के किरदार में विवेक ओबेरॉय.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बायोपिक बन रही है. 4 जनवरी को इस फिल्म के बनने की अनाउंसमेंट हुई. 7 जनवरी को ट्विटर पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया. 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के इस पोस्टर को देखकर लोगों का कहना था कि लगता नहीं कि मोदी के रूप में ये विवेक ओबेरॉय हैं. मतलब उस पोस्टर में विवेक तकरीबन नरेंद्र मोदी ही लग रहे थे. उसके बाद मोदी के करीबी लोगों के लिए फिल्म की कास्टिंग शुरू हुई. इसके बाद पता चला कि फिल्म में मनोज जोशी, ज़रीना वहाब, बरखा बिष्ट, बोमन ईरानी और प्रशांत नारायणन जैसे एक्टर्स काम करेंगे. कौन एक्टर किसका रोल कर रहे है, ये विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें. 'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म का दूसरा पोस्टर 18 मार्च, 2019 को अमित शाह लॉन्च करने वाले थे. लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की डेथ की वजह से उस प्रोग्राम को आगे बढ़ा दिया गया है. भले ही पोस्टर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया गया हो लेकिन फिल्म में नरेंद्र मोदी के किरदार में दिखने वाले विवेक ओबेरॉय के लुक्स और रिलीज़ डेट बाहर आ गए हैं. एक दो नहीं टोटल नौ लुक. दिक्कत बस यहां आ रही है कि किसी भी लुक में विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी जैसे नहीं लग रहे हैं. और इस बात के लिए ट्विटर पर उनकी भरपूर मौज ली जा रही है. ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए विवेक के इन नौ लुक्स को जनता के साथ शेयर किया. पहले आप तरण का वो ट्वीट देख लीजिए- विवेक ओबेरॉय स्टारर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं 'मैरीकॉम' और 'सरबजीत' जैसी बायोपिक डायरेक्ट कर चुके ओमंग कुमार. और पैसा लगा रहे हैं विवेक के पिता और बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय. लेकिन विवेक से पहले नरेंद्र मोदी बायोपिक बनाने की घोषणा परेश रावल कर चुके थे. जनवरी, 2019 में जब विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया है, तब से लगातार ये बात चल रही थी कि अब परेश रावल की फिल्म का क्या होगा. इस बात का जवाब परेश रावल ने खुद ही दे दिया है. एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान परेश ने बताया कि वो मोदी के जीवन पर फिल्म बनाकर रहेंगे. और उन्हें भरोसा है कि उनसे अच्छा नरेंद्र मोदी का किरदार कोई और नहीं निभा पाएगा. इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर उनके शुरुआती राजनीतिक सफर से राज्य के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के बनने की जर्नी को कवर किया जाना है. 28 जनवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म को गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड में शूट किया जाएगा. नरेंद्र मोदी बायोपिक 12 अप्रैल, 2019 को सिनेमाघरों में लगेगी.
वीडियो देखें: राहुल गांधी पर भी फिल्म आ रही है, टीज़र आ गया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement