11 साल की प्रेगनेंट लड़की की वायरल फोटो देख गरिया रहे हैं लोग
एक फोटो में लड़की के हाथ में उसकी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट है. साथ में है एक आदमी
Advertisement

फोटो - thelallantop
फेसबुक से चला ये फोटोज का कोलाज पूरी दुनिया में पसरा हुआ है. कंटेंट ही इसमें ऐसा है कि जो भी देखता है धड़ाक से शेयर करता है. इस फोटो में है एक 11 साल की बच्ची. उसके साथ एक आदमी. फैलाने वाले बताते हैं कि ये इस लड़की का पति है. कई सारी फोटोज हैं अलग अलग पोज में. एक फोटो में लड़की के हाथ में अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट है. बाकी में उसका बड़ा सा पेट. लड़की 7 महीने की प्रेगनेंट है. जॉर्डन में ओमरान अलाली नाम के आदमी ने ये फोटो फेसबुक पर डाली थी. सबसे पहले. उसके बाद शेयर होने लगी. गंदी गंदी गालियां मिलने लगीं कमेंट में. फिर रिपोर्ट हुई पोस्ट की. फेसबुक ने मामले की नजाकत को पकड़ा. पोस्ट गायब और ये बक्सा दिख रहा है अब ये लड़की कौन है. ये आदमी इसका हसबैंड ही है या कोई और. इसके अल्ट्रा साउंड की रिपोर्ट का मसला क्या है, अभी कुछ पक्का नहीं. पूरी जानकारी अभी मिली नहीं है. मिलेगी कि नहीं इसकी गारंटी नहीं है. लेकिन लोग इस तस्वीर और कैप्शन को देख कर गुस्साए हैं. जॉर्डन में चाइल्ड मैरिज पिछले डेढ़ साल में दोगुना बढ़ गया है. क्योंकि वहां चाइल्ड मैरिज पर कानून की रोक तो है नहीं. क्या है कि वहां पहुंचे तमाम सीरिया के रिफ्यूजी. ISIS की उठापटक के चलते. लेकिन वहां रिफ्यूजी घर बड़े आराम से नहीं रहे. उसकी कीमत बहुत बड़ी चुकानी पड़ रही है. गुलामों जैसा बर्ताव हो रहा है. 15 साल से भी कम बच्चियों की शादी बूढ़े खूसटों के साथ कर दी जा रही है. माहा याद है न. पिछले साल इस रिफ्यूजी लड़की की शादी 23 साल के लड़के से कर दी गई थी. UNICEF ने एक सर्वे किया था. जिसकी रिपोर्ट दी थी too young to wed के नाम से. उसमें लिखा था कि गरीबी, भुखमरी और डर की वजह से मां बाप अपनी बच्चियों की शादी कर देते हैं. नहीं करते तो जबरदस्ती करा दी जाती है. हालत बहुत बुरी है. तो इस फोटो के बारे में जो लोग कह रहे हैं वो सही भी हो सकता है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















