The Lallantop

पंजाब में शिवसेना नेता की हत्या करने वाले की गाड़ी में मिली इस कॉमडेयिन की तस्वीरें

कॉमेडियन के साथ ऐंटी-टेररिस्ट फ़्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की भी फोटो मिली है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से जो असलहा मिला है, वो लाइसेंसी है. (फोटो

पंजाब पुलिस को शिवसेना नेता सुधीर सूरी (Shiv Sena Sudheer Singh) की हत्या के आरोपी की गाड़ी से कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की तस्वीरें मिली हैं. पुलिस को गाड़ी से भारती की तस्वीर के साथ ऐंटी-टेररिस्ट फ़्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की भी फोटो मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के सतेंदर चौहान और कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक़, आरोपी का नाम संदीप सिंह उर्फ़ सनी है. अमृतसर का ही रहने वाला है. कपड़े की दुकान चलाता है. शुक्रवार, 3 अक्टूबर को सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. ये प्रदर्शन इसलिए हो रहा था क्योंकि मंदिर के बाहर कूड़े के ढेर में कथित तौर पर भगवान की मूर्तियां मिली थीं. प्रदर्शन के दौरान ही आरोपी संदीप सिंह ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर पांच गोलियां चलाईं और उनकी मौत हो गई. मौक़े पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया था.

घटना के चलते अमृतसर के गोपाल मंदिर इलाक़े में तनाव की स्थिति बन गई थी. सुधीर सूरी के समर्थकों ने पुलिस के ख़िलाफ़ भी नारेबाज़ी की थी. ख़बरें ऐसी भी आईं कि सुधीर सूरी के समर्थक हमलावर की दुकान के बाहर जम गए हैं.

Advertisement
आरोपी का 'ख़ालिस्तानी कनेक्शन'?

रिपोर्ट में लिखा गया है कि आरोपी स्विफ़्ट कार से आया था. हमला करने के बाद जब वो कार से भागने लगा, तब लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया. उसे रोक लिया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया. कार पर सामाजिक संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की फोटो लगी हुई थी. भिंडरांवाले का समर्थक, अमृतपाल सिंह. पुलिस ने कार को ज़ब्त कर लिया था. पड़ताल में उन्हें कार से एक फ़ाइल मिली. फ़ाइल में भारती सिंह और मनिंदर जीत सिंह बिट्टा के फ़ोटो मिले. हालांकि, ये बात साफ़ नहीं है कि इन तस्वीरों का क्या मतलब है.

सूरी ने कभी चुनाव नहीं लड़ा. अक्सर अपने उग्र और 'सांप्रदायिक' बयान के लिए जाने जाते हैं. सिख संगठनों और ख़ास तौर पर ख़ालिस्तान समर्थकों को टार्गेट करने वाले बयान.

STF और अमृतसर पुलिस ने पिछले महीने 4 गैंगस्टर्स को गिरफ़्तार किया था. पूछताछ में पता चला था कि वे शिवसेना नेता सुधीर सूरी पर हमले की साजिश रच रहे थे. आरोपियों ने ये भी बताया था कि उन्होंने सूरी पर दीवाली से पहले हमला करने की योजना बनाई थी. इसके बाद पंजाब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी थी. हमले के वक़्त पंजाब पुलिस के आठ पुलिस वाले तैनात थे.

Advertisement

पंजाब में शिवसेना नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Advertisement