उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में एक महिला डॉक्टर ने एक मरीज के खिलाफ केस दर्ज कराया है. आरोप है कि मरीज कई दिनों से महिला डॉक्टर के पीछे पड़ा था. वो अलग-अलग नाम से पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाने आता. इलाज के बहाने डॉक्टर को घूरता रहता. अगर डॉक्टर नहीं मिलती, तो स्टाफ से उसके बारे में पूछताछ करता था. डॉक्टर को जब शक हुआ, तो उसने अपने सीनियर डॉक्टरों से इसकी शिकायत की. इसके बाद डॉक्टर और हॉस्पिटल के स्टाफ ने उसे सबक सिखाने की तैयारी की.
इलाज के बहाने आता, रोज लेडी डॉक्टर को घूरता, फिर पुलिस ने कायदे से...
मामला कानपुर का है.


आजतक के रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज का है. आरोपी मरीज का नाम तौहीद बताया गया है. शनिवार, 19 नवंबर को आरोपी तौहीद जब फिर से ओपीडी का पर्चा बनवाकर डॉक्टर के रूम में पहुंचा, स्टाफ पहले से सतर्क था. जैसे ही उसने डॉक्टर के बारे में पूछा, स्टाफ ने आरोपी को पकड़ लिया. उसको पीटा. फिर पुलिस को सौंप दिया.

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) के पद पर तैनात अमिता सिंह ने बताया,
GSVM कॉलेज में एक मेडिकल की छात्रा इंटर्नशिप कर रही है. उसको एक लड़का बराबर घूरता रहता था. वो नाम बदलकर बार-बार ओपीडी में आता था और सामने बैठकर उसको घूरता रहता था. डॉक्टर ने इसकी शिकायत थाने में की. थाना स्वरूपनगर में इसका मुकदमा दर्ज किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के जाजमऊ का रहने वाला तौहीद लगभग 15 दिन पहले बीमार पड़ा था. इस दौरान मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इंटर्नशिप कर रही डॉक्टर मरीजों को देख रही थी. जूनियर डॉक्टर ने तौहीद का भी इलाज किया. फिर हर दूसरे दिन तौहीद इलाज के बहाने मेडिकल कॉलेज आने लगा.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लगभग 5-6 बार अलग-अलग नाम से पर्चा बनवाकर आ चुका था. इसके बाद ही डॉक्टर ने नोटिस किया कि वो बार-बार आ रहा है. वो डॉक्टर को घूरता रहता था. डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. इस समय आरोपी तौहीद पुलिस की हिरासत में है. वहीं आरोपी सफाई दे रहा है कि वो एक-दो बार सिर्फ दवा लेने गया था और अब वो दोबारा वहां नहीं जाएगा.
वीडियो- म्याऊं: जिन्हें आप मनचला कहते हैं दरअसल वो स्टॉकर होते हैं, और ये अपराध है












.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



