The Lallantop

'मैं तो पूर्णिया से ही लडूंगा... ' पप्पू यादव ने RJD के सामने कांग्रेस का झंडा आखिर गाड़ ही दिया!

Purnia, Madhepura और Supaul तीनों सीटें RJD के हिस्से में गई हैं. इन सीटों से Pappu Yadav और उनकी पत्नी ने पहले भी चुनाव लड़ा है. और जीत भी दर्ज की है. अब पूर्णिया को लेकर आर-पार की जंग की तैयारी है.

Advertisement
post-main-image
पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने का फैसला किया है (फोटो: आजतक)

पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 (Pappu Yadav Lok Sabha election 2024) में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट ( Bihar Purnia Lok Sabha seat ) से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. लेकिन INDIA महागठबंधन की सदस्य पार्टी RJD पहले ही इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. चुनाव लड़ने को लेकर उनका बयान सामने आया है.

Advertisement

आजतक से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों पहले पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया था. उन्हें उम्मीद थी कि यहां से उन्हें टिकट मिल जाएगा. लेकिन RJD ने ये सीट अपने पास रख ली. और बीमा भारती को RJD के टिकट पर यहां से चुनाव लड़वाने का फैसला लिया. आजतक से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने लालू यादव से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया,

'लालू यादव से मेरी मुलाकात हुई थी. मैंने उनका आशीर्वाद भी लिया. मुझसे सुपौल या मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया. मैंने मना कर दिया. मैं पिछले एक साल से पूर्णिया में सक्रिय हूं. यहां के हर एक परिवार से मिला हूं. मैं छह बार यहां से चुनाव लड़ा और तीन बार सांसद रहा. दो तारीख (दो अप्रैल) को नामांकन दाखिल करूंगा. मैं पूर्णिया से कांग्रेस के झंडे से चुनाव लड़ूंगा. कांग्रेस में जब पार्टी का विलय एक आस्था और विश्वास के साथ हुआ था. कांग्रेस की विचारधारा को मेरा समर्थन है. मैं लगातार RJD से संपर्क में हूं और चाहता हूं कि लालू जी का आशीर्वाद मिले.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा,

‘पूर्णिया, पटना, कोसी समेत कई जगह मैंने काम किया है. इन जगहों पर मैंने बेटे की तरह से सेवा की है. पूर्णिया मेरी जन्मभूमि है. यहां के लोगों से मेरा खास जुड़ाव है. ऐसे में अपने लोगों को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. मुझे पूर्णिया के लोगों का समर्थन है और वो मेरे दिल के बहुत करीब हैं. पूर्णिया के लोग चाहते हैं कि मैं वहां से चुनाव में उतरूं.’

ये भी पढ़ें: BJP ने दिल्ली के 7 सांसदों में से 6 के टिकट काट दिए, वो एक कौन है जिसे टिकट मिला?

Advertisement

29 मार्च को बिहार महागठबंधन में सीटों के बंटवारे की गणित सामने आई थी. RJD, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी. बंटवारे में सबसे ज्यादा सीटें लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD के हिस्से आईं. 40 लोकसभा सीटों में से 26 RJD की, 9 कांग्रेस और बाकी की 5 लेफ्ट को मिली हैं.

वीडियो: कबीर खान की वेब सीरीज के लिए शाहरुख ने नहीं ली फीस, क्या थी वजह?

Advertisement