'बुरहान वानी ने शहादत से चंद दिन पहले मुझसे फोन कर कहा कि मेरी जिंदगी की ख्वाहिश थी कि मैं आपसे फोन पर बात कर लूं. ख्वाहिश पूरी हो गई. अब मैं शहादत का मुंतजिर हूं. चंद दिन के बाद उसकी शहादत की खबर आई. ऐसे नौजवानों की शहादत अल्लाहताला के यहां मकबूल शहादत के उसके बाद कश्मीर भी सड़कों पर और पाकिस्तान भी सड़कों पर.'हाफिज सईद बोला, 'बुरहान ने मुझसे इंडियन आर्मी से निपटने के बारे में भी चर्चा की थी.' जाने कौन सी चर्चा की कि बुरहान खुद ही निपट गया. अच्छा जैश-ए-मोहम्मद के अब्बा हुजूर ने भी कुछ ज्ञान गिराया है. बोला - कश्मीर में जेहाद की वजह से भारत का 'अखंड भारत' का सपना टूटा. एक कश्मीरी के बलिदान की वजह से कश्मीरी कम्युनिटी एक हो गई है. अगर हम कश्मीर के जेहाद में मदद नहीं कर सकते, तो हमारी जिंदगी वेस्ट है.'
मरने से पहले पूरी हो गई थी बुरहान वानी की ख्वाहिश!
हाफिज ने कहा, 'एनकाउंटर से पहले बुरहान ने मुझसे फोन पर बात की. बोला कि उसकी ख्वाहिश पूरी हो गई.'
Advertisement

फोटो - thelallantop
जो लोग बुरहान वानी को 'भटका हुआ नौजवान' समझते हैं, उनके लिए एक जानकारी है. टीवी चैनलों पर आतंक का आका नाम से दिखने वाले हाफिज सईद को जानते हैं न. जो मुंबई हमलों का दोषी है. वही हाफिज सईद पाकिस्तान में पब्लिक रैली में अपने आतंकी 'फैन' बुरहान वानी से अपनी पर्सनल टॉक के किस्से गाता फिर रहा है. किस्से भी ऐसे कि सुनकर लगे कि बहुत याराना है. पाकिस्तान में बुरहान वानी की मौत को लेकर काला दिवस माना जा रहा है. हाफिज सईद की ऑर्गनाइजेशन जमात-उद-दावा 'उर्फ' लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान में लाहौर से इस्लामाबाद मार्च निकाल रही है. नाम रखा कश्मीर कारवां मार्च. वहीं हाफिज सईद ने कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















