The Lallantop

अनजाने में शाहीन आफ़रीदी ने तिरंगे के साथ किया गंदा काम!

लोग बोल रहे- "कोई पाकिस्तान के झंडे से ऐसा करे तो शाहीन को कैसा लगेगा?"

Advertisement
post-main-image
शाहीन अफरीदी से कैसे हो गया तिरंगे का अपमान?

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपनी एक 'गलती से मिस्टेक' के चलते चर्चा में हैं. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें शाहीन अफरीदी के एक हाथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिख रहा है और दूसरे हाथ में पेन. कहा जा रहा है कि शाहीन अफरीदी ने तिरंगे पर साइन करके भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया है. साथ ही उस शख्स के खिलाफ ऐक्शन लेने की मांग हो रही है जिसने पाकिस्तानी क्रिकेटर को तिरंगा दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शाहीन अफरीदी ने किया तिरंगे का अपमान?

तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इस पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया. कई लोगों को शाहीन का तिरंगे पर ऑटोग्राफ देना पसंद नहीं आया. कुछ रिएक्शन देखते हैं.

तस्वीर देखने के बाद एक तसनीम नाम के ट्विटर यूजर ने कहा,

Advertisement

“झंडे पर चित्र बनाना, कुछ भी लिखना, साइन करना उसका अपमान है. जो भी झंडा लेकर गया है उसके खिलाफ शिकायत होनी चाहिए.”

अक्षिता नाम की यूजर ने लिखा,

"प्लीज झंडे पर साइन करके या किसी के साइन लेकर उसका अपमान मत करिए."

Advertisement

कुछ लोगों ने शाहीन का बचाव भी किया है. शुभ नाम के ट्विटर यूजर ने कहा कि झंडे पर साइन करना उसका अपमान है, लेकिन इसमें शाहीन की गलती नहीं है, क्योंकि किसी फैन ने उनके हाथ में झंडा दे दिया था जिसे नहीं पता कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान कैसे करना है.

वहीं कुछ इस बात अड़ गए कि फैन ने जो हरकत की सो की, कम से कम शाहीन को परिपक्वता दिखानी चाहिए थी. जैसे एक पैरोडी अकाउंट से कहा गया,

"कम से कम शाहीन में तो इनती मैच्योरिटी होनी चाहिए थी कि किसी के राष्ट्रीय ध्वज पर साइन करना उसका अपमान है. अगर किसी पाकिस्तानी फैन ने उन्हें उनका झंडा दिया होता तो क्या वो उस पर साइन करते? लेकिन ये इंडियन फ्लैग है इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता."

बहरहाल, भारतीय झंडा संहिता के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. जाहिर है इसमें ये भी शामिल है कि तिरंगे पर कुछ लिखा नहीं जा सकता, क्योंकि उससे झंडे के मूल स्वरूप में बदलाव हो जाएगा जिसकी सख्त मनाही है. हालांकि शाहीन अफरीदी से ये उम्मीद नहीं की जा सकती कि उन्हें भारतीय झंडा संहिता के बारे में पता हो. रही बात उन्हें झंडा देने वाले फैन की, तो ये भी नहीं पता कि उसने किस परिस्थिति में पाकिस्तानी गेंदबाज को साइन के लिए झंडा थमा दिया. हो सकता है ऐसा जल्दबाजी में हो गया हो, क्योंकि सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों को ज्यादा देर तक खिलाड़ियों के नजदीक नहीं रहने दिया जाता. फिर फेवरेट क्रिकेटर सामने हो तो होश भी नहीं रहता. सो हो गई दोनों तरफ से 'गलती से मिस्टेक'.

आज के मैच पर फोकस किया जाए. अगर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया और कल इंडिया ने अंग्रेजों को पीट दिया तो टी-20 विश्व कप का फाइनल, सुपर फाइनल! हो जाएगा.

सूर्यकुमार यादव की बैटिंग से घबराया पाकिस्तान? क्रिकेटर और मीडिया क्या बोल रहे?

Advertisement