The Lallantop

पाकिस्तान के तालिबान ने तोड़ा सीजफायर, लड़ाकों से कहा- "जहां हमला कर पाओ, करो"

आतंकी संगठन ने कहा कि पाकिस्तानी सेना उनके ऊपर हमले कर रही है, इसलिए वो जवाब देगा.

Advertisement
post-main-image
(फाइल फोटो: एपी)

पाकिस्तान के तहरीक-ए-तालिबान (TTP) ने सीजफायर या युद्ध विराम समझौते को तोड़ दिया है और अपने लड़ाकों से कहा है कि वे देशभर में हमला करें. आतंकी संगठन ने सोमवार 28 नवंबर को एक बयान जारी कर ये जानकारी दी. पाकिस्तानी मीडिया डॉन की खबर के मुताबिक संगठन ने कहा, 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'देश के विभिन्न इलाकों में मुजाहिदीनों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई हो रही है. इसलिए आपके लिए ये अनिवार्य है कि आप पूरे देश में जहां कहीं भी हमले कर सकते हैं, करें.'

संगठन ने कहा कि ये निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि पाकिस्तान की सेना उसके लड़ाकों पर नॉन-स्टॉप हमले कर रही है. प्रतिबंधित संगठन ने कहा कि उसने बार-बार चेतावनी दी थी और धैर्य बनाए रखा, ताकि बातचीत की प्रक्रिया बाधित न हो. बयान में संगठन ने आगे कहा,

Advertisement

'लेकिन सेना और खुफिया एजेंसियां ​​रुकी नहीं और हमले जारी रखे. अब हमारे भी जवाबी हमले पूरे देश में शुरू होंगे.'

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर महीने में पाकिस्तानी अधिकारियों और आतंकी संगठन के बीच बातचीत शुरु हुई थी. लेकिन दिसंबर में बातचीत बंद हो गई. फिर इस साल मई महीने में दोनों पक्षों के बीच फिर से बातचीत शुरु हुई थी. जून महीने में पाकिस्तानी सरकार और आतंकी संगठन के सीजफायर की घोषणा हुई थी.

लेकिन सितंबर महीने से तहरीक-ए-तालिबान के हमले फिर से तेज हो गए थे. इस संगठन के ज्यादातर हमले खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के डेरा इस्माइल खान, टैंक, दक्षिण वजीरिस्तान और उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए हैं.

Advertisement

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने बीते अक्टूबर महीने में चेतावनी दी थी कि आतंकी संगठन और पाकिस्तान सरकार के बीच साल भर से अधिक समय तक चलने वाली शांति वार्ता 'एक ठहराव पर आ गई है'. इसके बाद से ही सरकार और संगठन के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और अब पाकिस्तान के तालिबान ने सीजफायर तोड़ दिया है.

वीडियो: पाकिस्तानी लड़की आयशा का 'मेरा दिल ये पुकारे' वाला वायरल वीडियो कैसे बना?

Advertisement