
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी.
फरवरी महीने में जब पाकिस्तान सुपर लीग चल रही थी तो उसी बीच पुलवामा का आतंकी हमला हुआ जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और उस वक्त आईएमजी-रिलायंस ने पाकिस्तान की इस लीग का प्रसारण करने से मना कर दिया. इस इंडियन कंपनी ने आतंकी हमले के विरोध में अपनी डील तोड़ दी. उसी का बदला लेने के लिए अब पाकिस्तान की सरकार ने ये फैसला किया है कि आईपीएल का सीधा प्रसारण पाकिस्तान में नहीं होगा.
पाकिस्तान की खीझ सिर्फ इसी बात से नहीं है कि आईएमजी रिलायंस ने पीएसएल को दिखाने से मना कर दिया था. खीझ इंडिया का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में आर्मी कैप पहनकर खेलने पर भी दिखी थी जिसकी शिकायत पाकिस्तान ने आईसीसी तक में कर दी थी. अब आईसीसी ने उस शिकायत का संज्ञान नहीं लिया तो उस पर भी पाकिस्तान हताश हो गया. अब पाकिस्तान ये भी कह रहा है कि क्रिकेट में पाकिस्तान सुपरपावर है और अगर आईपीएल को इस मुल्क में नहीं दिखाया जाता है तो इससे आईपीएल को नुकसान होगा. मगर शायद फवाद ये भूल गए कि ये इंटरनेट का जमाना है और लोगों के पास हाइलाइट्स देखने के भरपूर ऑप्शन हैं.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखिए-
























