The Lallantop

POK में 14 लोगों की मौत पर पाकिस्‍तानी रक्षा मंत्री के बेशर्म बोल, 'भारत की तरह दुश्मन...'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने POK में 14 प्रदर्शनकारियों की हत्या को सही ठहराया है. और उन्होंने उनकी तुलना भारत से कर दी है. भारत की ओर से कहा गया कि पाकिस्तान POK में अपने अवैध कंट्रोल को वैध करने के लिए ऐसा कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का POK प्रदर्शनकारियों को लेकर बयान. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने JAAC के प्रदर्शनकारियों को भारत के समान दुश्मन बताया और इस हिंसक घटना को सही ठहराया जिसमें 14 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।
  • POK में 5 जून से चल रहे JAAC के प्रदर्शन में कश्मीर की 12 आरक्षित सीटों को समाप्त करने की मांग और शासन में बेमेल प्रवर्तन के कारण यह विरोध शुरू हुआ था।
  • भारत ने पाकिस्तान के POK में नियंत्रण को अवैध कहा तथा यह कहा कि विरोध के कारण स्थानीय आर्थिक संकट और प्रशासनिक विफलताएं हैं, जिसका समाधान अभी नहीं हुआ।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है. गेस करना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि ये भी एक विवादित बयान है और इसमें भारत का ज़िक्र है. उन्होंने अपने ही देश में 14 प्रदर्शनकारियों की हत्या को सही ठहराया है. और उन्हें ‘भारत जैसा दुश्मन’ करार दिया है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पिछले दो महीनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है.

Advertisement
क्या कहा ख्वाजा आसिफ ने?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू देते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा, 

‘मैं प्रदर्शनकारियों को भारत के साथ ही रखता हूं और उन्हें उतना ही दुश्मन मानता हूं जितना कि भारत को.’  

Advertisement

उनका ये बयान जॉइंट अवाम एक्शन कमिटी (JAAC) के प्रदर्शन के खिलाफ आया है. आंदोलन के दौरान 14 नागरिकों की मौत हो गई. बताया गया कि बीते कुछ सालों में POK में ये सबसे बड़ा एक्शन था.  

प्रदर्शनकारियों की जान कैसे गई?

मंगलवार 28 जुलाई को JAAC के प्रदर्शनकारी POK के रावलकोट से मुज़फ्फराबाद की तरफ मार्च कर रहे थे. उनकी मांग है कि POK असेंबली में उन 12 सीटों को ख़त्म किया जाए जो कश्मीरी शरणार्थियों के लिए रिज़र्व हैं. पार्टी का कहना है कि उन सीटों की वजह से इस्लामाबाद स्थित राजनीतिक पार्टियों का सरकार बनाने में दख्ल बढ़ जाता है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केवल POK के निवासियों को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार होना चाहिए. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. बताया गया कि करीब 5000 प्रदर्शनकारी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे. लेकिन पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्स ने उनपर कथित तौर पर गोलीबारी कर दी. इसी घटना में 14 प्रोटेस्टर्स की मौत हो गई. बताया गया कि मरने वालों में JAAC के संस्थापक उमर नज़ीर के छोटे भाई उस्मान नज़ीर की भी मौत हो गई.   

ये भी पढ़ें: PM मोदी के सम्मान पर ख्वाजा आसिफ का तंज, भारत का पलटवार-'मानसिक तौर पर कमजोर हैं'

भारत ने पाकिस्तान को चेताया

पाकिस्तानी सरकार ने एक अलग कहानी सुनाई. दावा है कि प्रदर्शनकारियों के पास मॉडर्न हथियार थे और वो सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे थे. इसी मुठभेड़ में गोलीबारी की गई. ये आंदोलन 5 जून को शुरू हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक कुल 80 प्रदर्शनकारियों की हत्या हो चुकी है. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती. 

पाकिस्तान के रुख पर भारत ने भी जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान POK में अपने अवैध कंट्रोल को वैध करने के लिए ऐसा कर रहा है. लेकिन इससे भारत का पक्ष नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर, जो पाकिस्तान के कब्जे में है, वो भी भारत का अभिन्न अंग है. उन्होंने ये भी कहा कि POK में लोग इसलिए भी विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक तंगी और प्रशासन की नाकामी के शिकार हैं.

वीडियो: सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख, ख्वाजा आसिफ ने दी जंग की धमकी?

Advertisement