The Lallantop

टीम इंडिया ने आर्मी कैप पहनी और ख्वाजा ने शतक मारा तो पाकिस्तान के एंटीना खड़े हो गए

हैरत इस बात की कि पाक आर्मी के मेजर जनरल गफूर भी ट्रोल बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान की तरफ से इंडिया की हार का मजाक बनाया जा रहा है और इसमें पाक आर्मी भी शामिल है.
पाकिस्तान की सिसायत और वहां की आर्मी हमेशा मीडिया के माइक पर कहती है कि क्रिकेट दोनों मुल्कों के बीच का ब्रिज है. इससे रिश्ते सुधर सकते हैं. मगर जब भी मौका मिलता है तो वो इसे अलग एजेंडे की तरह लेती है. 8 मार्च को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची के मैदान पर सीरीज का तीसरा मैच खेला गया. यहां टीम इंडिया ने एक शानदार जेस्चर दिखाते हुए पुलवामा में शहीद हुए अपने 44 जवानों को आर्मी कैप पहन कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही सभी ने अपनी मैच फीस भी शहीदों के परिवारों को देने का फैसला किया. दोनों के बीच मैच हुआ, ऑस्ट्रेलिया बढ़िया खेली और मैच 32 रनों से जीत गई. सीरीज और मजेदार हो गई क्योंकि अब ये 2-1 पर टिकी है. अगले दोनों मैच टक्कर के होंगे. मगर यहां क्रिकेट से बाहर निकलकर देखिए पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के स्पोक्सपर्सन ने वही किया है जो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स करते हैं. ये वही आसिफ ग़फूर हैं जो इंडियन एयर फोर्स की एयर स्ट्राइक्स के दौरान बार बार मीडिया के सामने आ रहे थे और अपनी स्टेटमेंट्स बदल रहे थे. इन्होंने किया ये है कि कल के ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के मैच के बाद अपने वैरिफाइट ट्विटर अकांउट से ट्वीट किया और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाज़ा को उनके शतक के लिए बधाई दी. लिखा वैल प्लेय्ड उस्मान ख्वाजा. Trolls1 अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें दिक्कत क्या है. इसमें दिक्कत ये है कि मेजर जनरल गफूर ने सिर्फ ख्वाजा को बधाई इसलिए दी क्योंकि टीम इंडिया यहां पुलवामा के शहीदों को याद करके फौजी कैप लगाए हुए खेल रही थी. साथ ही इसलिए भी कि ख्वाजा पाकिस्तानी मूल के हैं. वैसे पारी एरॉन फिंच ने भी खेली थी. फिर विराट कोहली ने भी शानदार 123 रन बनाए. मगर पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज के इन साहब को सिर्फ बधाई उस्मान ख्वाजा को देनी थी. वैसे गफूर के ट्विटर पर किसी भी खेल या क्रिकेट से जुड़ा कोई ट्वीट नहीं दिखेगा. बात यहीं नहीं रुकी. मेजर जनरल गफूर की इस ट्वीट के बाद पूरा पाकिस्तान से ट्रोल्स की एक पूरी सेना खड़ी हो गई. इंडिया के मैच हारने के बाद वो विराट कोहली की आर्मी कैप लगी तस्वीर के साथ ख्वाजा के शतक वाली तस्वीर लगाकर फूहड़पन पर उतर आए. अब ट्रोल्स से उम्मीद भी क्या की जा सकती है जब उस देश में इतनी बड़ी पॉजिशन पर बैठे एक मेजर जनरल ने ही उस्मान ख्वाजा के शतक में एक इंडिया को ट्रोल करने का एक अवसर देखा. Trolls Kohli trolls Capture यही नहीं, इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध न भी हो. मगर ट्रोल्स आर्मी युद्ध का माहौल कभी भी कहीं भी बना ही देती है. एक पाकिस्तानी ट्रोल ने लिखा कि उस्मान ख्वाजा पायलट भी हैं और यहां इंडिया में जाकर इस पायलट ने इंडिया को हरा दिया. वैसे उस्मान का परिवार पाकिस्तान से जाकर ऑस्ट्रेलिया में बसा है. उस्मान ख्वाजा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वो एयरबस ए380 उड़ाते नज़र आ रहे हैं. ख्वाजा ने उसमें बताया था, “मेरे पिता सऊदी अरब में काम करते थे. करीब 5-6 साल वे वहां थे. उस दौरान मैं सऊदी से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेलने जाता था. फ्लाइट से खूब जर्नी होती थी. इसी दौरान मैंने पायलट कोर्स करने का सोचा और फिर यूनिवर्सिटी न्यू साउथ वेल्स के एविएशन स्कूल से इसकी डिग्री ली.” ख्‍वाजा अब क्‍वालिफाइड पायलट हैं. ख्वाजा ने बताया कि फ्लाइट से मुझे डिसिप्लिन मेंटेन रखने में बहुत मदद मिली. क्रिकेट के मैदान पर इसका बहुत फायदा मिला.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement