The Lallantop

हिंदू महिला ने इस्लाम कबूलने से मना किया, अपहरण करके 3 दिन तक किया रेप!

जानिए कहां का मामला है? क्या हुआ है?

Advertisement
post-main-image
महिला का अपहरण कर किया रेप (सांकेतिक तस्वीर- इंडिया टुडे)

पाकिस्तान के आर्थिक हालात का कच्चा चिट्ठा पूरी दुनिया के सामने है. इन सबके बीच पाकिस्तान से एक हिंदू महिला के साथ रेप करने की खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के साथ ऐसा इस्लाम न कबूल करने के कारण किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध के उमरकोट जिले के समारो इलाके का है. यहां एक शादीशुदा हिंदू महिला को पहले कुछ लोगों ने किडनैप किया. इसके बाद महिला से जबरन इस्लाम कबूल करने को कहा गया. ऐसा करने से इनकार करने पर आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया. इस मामले की जानकारी देते हुए एक स्थानीय हिंदू नेता ने कहा,

“इस मामले में रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में नाकामयाब रही है. पीड़ित लड़की और उसके परिजन थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है.”

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले में पीड़िता ने कहा कि अपहरण करने वालों ने उस पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया. यही नहीं, मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में पीड़िता ने कहा कि उमरकोट जिले के समारो इलाके में आरोपियों ने उसके साथ दरिंदगी की थी. लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है.

इस मामले में आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कहा कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उसके साथी ने किडनैप किया था. पीड़िता ने कहा कि आरोपियों ने उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा. जब ऐसा करने से उसने मना किया, तो उसके साथ तीन दिन तक रेप किया गया. पीड़िता के मुताबिक वो बड़ी मुश्किल से आरोपी अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागी थी.          

पहले भी हुए हैं ऐसे मामले

पाकिस्तान में जून 2022 में करीना कुमारी नाम की एक हिंदू लड़की ने कोर्ट के सामने ये बात कही थी कि उसे जबरन इस्लाम कबूल कराया गया था. यही नहीं, उसकी शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से करा दी गई थी. इससे पहले पिछले साल मार्च के महीने में आठ दिन के भीतर तीन हिंदू लड़कियों का अपहरण कर इस्लाम कबूल करवाया गया और उनकी शादी मुस्लिम शख्स के साथ करा दी गई थी.   

Advertisement

वीडियो: विदेशी लड़कियों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा हूटिंग, वीडियो वायरल हुआ तो सच कुछ और ही निकला

Advertisement