The Lallantop

एंड्रॉयड के नए वर्जन का नामकरण संस्कार हो गया है

नाम रखा नूगट, मिठाई के भूखे गूगल वालों ने इस बार स्नैपचैट और ट्विटर पर नाम अनाउंस किया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एंड्रॉयड के नए वर्जन का नाम रखा गया है. और जैसा कि हमको पता है. गूगल वाले बुढ़ापे में डायबिटीज झेलेंगे. क्योंकि हर वर्जन का नाम मिठाई पर रखते हैं. इस बार भी रखा है. बीटा वर्जन भी आ गया. सुंदर पिचाई ने जैसे मजाक में बोला था कि पोल करा के नाम रख देंगे. वैसे ही उनने पहले जनता से नाम मंगाए. जिनको लग रहा था नाम इंडियन होगा उनको 'नान खटाई' भी नहीं मिलेगी. अबकी बार स्नैपचैट और ट्विटर पर नाम अनाउंस किया है. स्नैपचैट वही है,जिस पर तन्मय भट्ट ने वीडियो बनाया था.
हमने नए वर्जन का नाम नहीं बताया क्या? नूगट नाम है. एन.ओ.यू.जी.ए.टी. 
https://twitter.com/Android/status/748547400210472961

देखिए कैसे एन फॉर नूगट का नाम दुनिया के सामने आया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=8xn9iq3lG_w

नूगट है क्या

शक्कर या शहद डाल कर बनाई जाने वाली मिठाई है. वो वाली मिठाईयां होता हैं न केक, पेस्ट्री टाइप्स. जो बेकरी में बनती हैं वैसे ही बनती है ये. शहद के साथ नट्स मिलाए जाते हैं. अंडे की सफेदी को फेंटा जाता है. असली कटे फल मिलाए जाते हैं. च्यूई-च्यूई सा होवे है. च्यूई समझते हैं न? जो दांत में लसियाता है. कैंडी, बार और चॉकलेट के फॉर्म में मिलता है नूगट. ऐसा दिखता है.
nougat-4
sweetdreamsrecipes

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement