न्यूजीलैंड के साउथ आइसलैंड सिटी की दो मस्जिदों में फायरिंग में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च को चारों तरफ से घेर रखा है. क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के पास ये हमला हुआ. पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया कि गनमैन ने दो मस्जिदों में हमला किया है. एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, माना जा रहा है कि वो हमले में शामिल था. सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. जानिए कौन है कथित हमलावर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्जिदों में फायरिंग के आरोपी बंदूकधारी ने 17 मिनट तक लाइव वीडियो बनाया. बंदूकधारी हमलावर की पहचान ब्रेंटन टैरंट के रूप में हुई है. 28 वर्षीय ब्रेंटन टैरंट ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है. लोगों ने बताया कि हमलवार ने पहले डीन एवेन्यू में अल नूर मस्जिद के पास अपनी कार पार्क की. फिर बंदूक निकाली. और मस्जिद में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगा. बताया जा रहा है कि वो आर्मी ड्रेस में था. उसने करीब दो मैगजीन फायरिंग की. उसकी गाड़ी में कई और हथियार पड़े हुए थे. बोला, मैं मुस्लिमों से नफरत नहीं करता
न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक हमले से पहले उसने 74 पन्नों का एक मेनिफेस्टो भी जारी किया था. इस मेनिफेस्टो में हमलावर ने लिखा, 'मैं मुस्लिमों से नफरत नहीं करता हूं, लेकिन उन मुस्लिमों से नफरत करता हूं, जो हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और धर्म परिवर्तन कर रहे हैं.' कैसे हुआ हमला?
क्राइस्टचर्च शहर 15 मार्च की सुबह उस वक्त दहल उठा, जब यहां की दो मस्जिदों में कुछ बंदूकधारियों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग उस वक्त हुई, जब 300 से ज्यादा लोग यहां नमाज अदा करने के लिए आए थे. न्यूजीलैंड मीडिया के मुताबिक, अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है. चश्मदीदों ने बताया कि मस्जिद से अचानक चीखने- चिल्लाने की आवाज आने लगी. शूटर गोलियां दागते हुए मस्जिद में आ घुसा और लोगों को मार डाला. मस्जिद और सड़कों पर जगह-जगह लाशें और खून पसरा हुआ दिखाई दिया.
वीडियोः 5 महीने में बोइंग 737 के 346 यात्री हो चुके हैं हादसे के शिकार, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज ने उड़ानें बंद की
कौन है वह आदमी, जिसने न्यूज़ीलैंड की मस्जिदों में हमला किया
बोला, सारे मुसलमानों से नफरत नहीं करता.
Advertisement

बंदूकधारी आतंकी ने खुद बताईं उन मस्जिदों को चुनने की वजह.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















