349 वाला प्लान 199 वाले प्लान से अलग कैसे?
पुराने 199 वाले प्लान की तरह ही नया 349 वाला प्लान सिर्फ़ एक ही डिवाइस पर काम करेगा. लेकिन इन दोनों में काफ़ी फ़र्क़ हैं. 199 रुपए महीने वाला प्लान सिर्फ़ मोबाइल पर चलता है. इसके साथ ही ये सिर्फ़ स्टैंडर्ड डेफ़िनिशन या SD क्वालिटी में ही स्ट्रीमिंग करने की इजाज़त देता है. उधर 349 वाला प्लान मोबाइल+ है, यानी कि TV छोड़कर सब जगह चलेगा. इसके साथ ही ये HD में कांटेंट स्ट्रीम करता है. बिना रोक-टोक के हर प्लैट्फ़ॉर्म पर चलने वाला नेटफ़्लिक्स का बेसिक प्लान 499 रुपए का है.कब और कहां मिलेगा नया नेटफ़्लिक्स प्लान?
चूंकि ये प्लान अभी टेस्टिंग फ़ेज़ में है, इसलिए यह हर किसी की कड़ाही में नहीं पकेगा. सिर्फ़ कुछ चुनिंदा यूज़र के लिए ही ये प्लान मौजूद है. जब नेटफ़्लिक्स ने 199 रुपए का मोबाइल-ओनली प्लान लॉन्च किया था, तब वो भी पहले टेस्टिंग फ़ेज़ में ही किया था. लोगों का रेस्पॉन्स चेक करने के बाद इसको परमानेंट बनाया गया था. ऐसा ही इस नए प्लान के बारे में होने की उम्मीद है. बाक़ी तो हम सब जानते ही हैं के इंडिया में दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ से कंपेयर करने पर नेटफ़्लिक्स काफ़ी महंगा पड़ता है. डिज़्नी+ हॉटस्टार, ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो, ज़ी 5 और वूट वग़ैरह से टक्कर लेने के लिए नेटफ़्लिक्स सस्ते प्लान की तरफ़ झुक रहा है.PlayGo T44 TWS ईयरफ़ोन रिव्यू






















