कहता ये पल खुद से निकल जीते हैं चल गम मुसाफिर था जाने दे धूप आंगन में आने दे जीते हैं चल तलवों के नीचे है ठंडी सी इक धरती कहती है आजा दौड़ेंगे यादों के बक्सों में जिंदा सी खुशबू है कहती है सब पीछे छोड़ेंगेसुंदर है न? फिल्म की स्टोरी भी सुंदर है. जो बनी है रियल लाइफ हीरो नीरजा भनोत की कहानी पर. रियल लाइफ वाली नीरजा पैन-अमेरिकन फ्लाइट में एयर होस्टेस थी. आज से लगभग 30 साल पहले कराची में उसकी वाली फ्लाइट हाईजैक हो गई थी. हाईजैकर अमेरीकी पैसेंजेरों की तलाश कर रहे थे. तब नीरजा ने क्र्यू की मदद से अमेरिकी लोगों के पासपोर्ट छिपा दिए थे. और तीन बच्चों की जान बचाने के लिए अपने ऊपर हाईजैकरों की बंदूक की गोलियां ले ली थीं. बाद में नीरजा को अशोक चक्र दिया गया था. इसी नीरजा का रोल कर रही हैं सोनम कपूर. और उनके साथ दिखाई पड़ रहीं हैं शबाना आजमी जिनका फिल्म में होना ही फिल्म के अच्छे होने की उम्मीद बंधा देता है. फिल्म रिलीज होगी 19 फरवरी को. तब तक यात्री सीट बेल्ट बांध कर रखें.
'नीरजा' का नया गाना बड़ा प्यारा है, सुना क्या?
'गम मुसाफिर था जाने दे, धूप आंगन में आने दे'
Advertisement

फोटो - thelallantop
नीरजा फिल्म का पहला वीडियो गाना रिलीज हो गया है. और गाना सुनते ही आपको लगेगा की खटाक से डाउनलोड कर लें. गाने के बोल ही इतने प्यारे हैं. प्रसून जोशी ने लिखा है. और गाया है कविता सेठ ने. वही 'इकतारा' वाली कविता. अगर आज किसी चीज को लेकर आपका मूड ऑफ है, तो आप फ्रेश हो जाओगे. https://www.youtube.com/watch?v=AxvUWofBdo4 और अब पढ़ो लिरिक्स:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















