मुबारक! शुरू हुई इंडिया की पहली 'ब्लाइंड फ्रेंडली' ट्रेन सर्विस
ये ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से वाराणसी तक चलेगी. ट्रेन में इमरजेंसी खिड़की और सीट नंबर ब्रेल लिपि में लिखे गए हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ये काम अच्छा हुआ है. 26 जनवरी को इंडिया की पहली ब्लाइंड फ्रेंडली ट्रेन सर्विस शुरू हो गई है. ये सुविधा फिलहाल मैसूर से बनारस के बीच मिलेगी. इस सर्विस के शुरू होने से नेत्रहीन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. ब्लाइंड फ्रेंडली ट्रेन सर्विस में शौचालय, इमरजेंसी विंडो और सीट नंबर ब्रेल लिपि में लिखा जाएगा. मैसूर से सांसद प्रताप सिम्हा ने इसके लिए अपने सांसदी बजट से पइसा दिलवाया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















