मुंबई में पुल गिरने से 6 लोगों की मौत, पूरा पुल तोड़ा गया
पिछले 3 साल में पुल गिरने से तीसरा बड़ा हादसा है.
Advertisement

हादसा शाम को उस वक़्त हुआ जब इस इलाके में खासी चहल-पहल रहती है.
14 मार्च 2019 को मुंबई में दर्दनाक हादसा हुआ. शाम 7.30 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन के पास एक फुटओवर ब्रिज का आधा हिस्सा गिर गया. ये फुटओवर ब्रिज सीएसटी रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है. ब्रिज आजाद मैदान को सीएसटी रेलवे स्टेशन से जोड़ता है. हादसे में अभी तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है. 30 लोग घायल हैं. 2008 के आतंकवादी हमले में कसाब ने शिवजी टर्मिनस जाने के लिए इसी ब्रिज का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से लोग इसे 'कसाब ब्रिज' के नाम से भी बुलाते थे.पुल गिरने के बाद रात भर टर्मिनस के पास हलचल रही. पुलिस जमी रही. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. आधे गिरे हिस्से के मलबे को उठाया गया.
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि इस ब्रिज की जांच की गई थी. इसे सही पाया गया था. फिर भी ऐसा हादसा हुआ. अब एक बार फिर जांच की जाएगी. दोषियों पर कार्रवाई किए जाने का भरोसा मिला है. मुख्यमंत्री ने मरने वालों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हज़ार देने का ऐलान किया है. घायलों को मुफ्त इलाज भी दिया जाएगा.
मुंबई में ब्रिज गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है. इंफ्रास्ट्रक्चर पुराना है और लोग ज्यादा. सरकार जांच कराती है. लेकिन ये किसी पहेली से कम नहीं कि जांच में पास हो जाने के बावजूद भी कोई ब्रिज कैसे गिर सकता है? 29 सितंबर 2017 को भी एक बड़ा हादसा हुआ था. एल्फिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से 23 लोग मरे थे. इससे दो गुना घायल हुए थे. पूरे देश में इसकी चर्चा हुई. इस हादसे के बाद 3 जुलाई 2018 को अंधेरी में फुटओवर ब्रिज गिरा. इसमें कोई मौत तो नहीं हुई. 6 लोग घायल ज़रूर हुए. सरकार ने सबक नहीं लिया गया.
अफसरों का कहना है कि ये पुल 35 साल पुराना था. 2010-11 में इसकी मरम्मत की गई थी. टाइल्स बदली गईं, पेंटिंग की गई. उम्मीद है सरकार इस हादसे से सबक ज़रूर लेगी. वीडियो देखकर ये आसानी से पता चलता है कि ये हादसा कितना दर्दनाक रहा होगा-
फ़िलहाल गिरे हुए पुल के बचे हुए हिस्से को भी गिरा दिया गया है. साथ ही पुल के नीचे से जाने वाला रास्ता भी डाइवर्ट किया गया है. मुंबई पुलिस ने बीएमसी और रेलवे के अधिकारियों पर केस दर्ज किया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















