अब इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है. मुंबई पुलिस ने इस ओवरब्रिज के ऑडिटर नीरज देसाई को गिरफ्तार किया है. बीएमसी की इनीशियल जांच रिपोर्ट में ऑडिटर की लापरवाही सामने आई जिसके बाद सोमवार को ऑडिटर की गिरफ्तारी हुई.
गुरुवार को हादसे के तुरंत के बाद बीएमसी ने अपने दो इंजीनियरों को संस्पेंड कर दिया था. फिर मुंबई पुलिस ने भी सेंट्रल रेलवे और बीएमसी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. मुंबई पुलिस ने अपनी जांच और आगे बढ़ाई, फिर बाद में रेलवे को क्लीन चिट दे दी. इस हादसे के बाद देंवेंद्र फडणवीस ने भी मामले के जांच के आदेश दिए थे.

मुंबई में ब्रिज हादसे के बाद की तस्वीर (तस्वीर-PTI)
ये हादसा 14 मार्च गुरुवार की शाम 8 बजे के करीब हुआ था. जब लोग फुटओवर ब्रिज से गुजर रहे थे तब ब्रिज के बीच का हिस्सा भरभराकर गिर गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी. 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिर मारे गए लोगों के परिवारवालों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने का ऐलान किया था. रिपोर्ट के मुताबिक इस ब्रिज की औसत उम्र 60 साल थी, जबकि 35 साल में ही ब्रिज गिर गया. इस हादसे के बाद ब्रिज को पूरी तरह से तोड़ दिया गया.





















