The Lallantop

मोरबी: नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अस्पताल में पेंटिंग होने लगी, फ़ोटो सामने आ गई

कांग्रेस ने कहा - "इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं.”

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी के संभावित दौरे से पहले मोरबी में मरम्मत (फोटो-आजतक, ट्विटर)

गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे (Gujarat Morbi Bridge Disaster) के बाद मंगलवार, 1 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल का दौरा करेंगे और पीड़ितों से मिलेंगे. इस दौरे से पहले कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में मोरबी के सिविक अस्पताल में सफाई-पुताई और मरम्मत होती दिख रही है. इसी अस्पताल में सबसे ज्यादा घायल भर्ती किए गए हैं. और ये बात खबरों में भी है. और विपक्षी दलों के आरोपों में भी. इंडिया टुडे की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां नए वाटर कूलर, नए बेड लाए जा रहे थे. जगह-जगह पर मरम्मत और सफाई-पुताई का काम चल रहा था. सफाई कर्मचारियों ने ये भी बताया कि उन्हें राजकोट से यहां सफाई के लिए लाया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस पर पार्टियों ने अपना-अपना हमला शुरू किया. आम आदमी पार्टी ने मरम्मत के काम का वीडियो शेयर किया और कहा कि ये पीएम के फोटोशूट की तैयारी है. AAP ने ट्वीट किया,

“मोरबी सिविक अस्पताल में रातों रात रंग-पुताई की जा रही है ताकि कल PM मोदी के फोटोशूट में घटिया बिल्डिंग की पोल न खुल जाए. 141 लोग मर चुके हैं, सैकड़ों लोग लापता हैं, असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन भाजपाइयों को फोटोशूट करके लीपापोती की पड़ी है.”

Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरबी में AAP के प्रत्याशी पंकज भाई राणसरिया ने अस्पताल में पहुंच कर काम को बंद करवाया. 

कांग्रेस ने भी मरम्मत की तस्वीरें शेयर की है. और कहा,

“त्रासदी का इवेंट... कल PM मोदी मोरबी के सिविल अस्पताल जाएंगे. उससे पहले वहां रंगाई-पुताई का काम चल रहा है. चमचमाती टाइल्स लगाई जा रही हैं. PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका सारा प्रबंध हो रहा है. इन्हें शर्म नहीं आती! इतने लोग मर गए और ये इवेंटबाजी में लगे हैं.”

Advertisement
हादसे के वक्त केक काट रहे थे BJP मंत्री!

आम आदमी पार्टी (aap) के नेता हसन सफीन ने गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल पर आरोप लगाया कि मोरबी हादसे के वक्त भाजपा नेता (bjp leader) अपना जन्मदिन मनाने में बिजी थे. हसन सफीन ने वीडियो ट्वीट कर लिखा

“मोरबी में कल शाम 6:30 बजे इतनी बड़ी दुर्घटना हुई उसके बाद गुजरात भाजपा के बेशर्म स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल मोरबी अस्पताल पहुंचने की बजाए अपने जन्मदिन की पार्टी में व्यस्त थे! इससे घटिया चीज़ नहीं हो सकती. भाजपा नेताओ में मानवता है या नहीं?”

आप विधायक नरेश बलयान ने वीडियो शेयर कर लिखा

“कल शाम मोरबी में इतनी बड़ी घटना हो गई. इतने लोग, बच्चे, महिलाएं मर गए लेकिन गुजरात का स्वास्थ्य मंत्री उस घटना को जानने के बावजूद अपने जन्मदिवस की पार्टी में जश्न मनाता रहा, आतिशबाजी करता रहा. इनका घमंड सातवे आसमान पर है, जब तक ये हारेंगे नही, इनका घमंड टूटेगा नहीं.”

इन आरोपों पर, फिलहाल बीजेपी की ओर से कोई सफाई या जवाब सामने नहीं आया है. इधर ताजा अपडेट्स के मुताबिक, सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. हादसे के सिलसिले में पूछताछ के बाद 9 लोगों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया है.

देखें वीडियो- देश में कब-कब मोरबी पुल जैसे हादसे हुए

Advertisement