ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (Mojtaba Khamenei New Video). यह वीडियो ईरान के सरकारी टेलीविजन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने जारी किया है. इसमें मोजतबा कथित तौर पर कुछ छात्रों को धार्मिक शिक्षा देते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब खामेनेई की सेहत और सार्वजनिक मौजदूगी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
ईरान युद्ध के बीच मोजतबा खामेनेई का पहली बार वीडियो सामने आया
Mojtaba Khamenei New video: यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब खामेनेई की सेहत और सार्वजनिक मौजदूगी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो में कहीं पर भी तारीख अंकित नहीं है.


यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो में कहीं पर भी तारीख अंकित नहीं है. लल्लनटॉप इस बात की पुष्टि भी नहीं करता है कि यह वीडियो असली है या नहीं. इससे पहले बीबीसी से जुड़े एक पत्रकार शायन सरदारीजादेह ने मोजतबा खामेनेई की तस्वीरों पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि ईरानी मीडिया ने नए सुप्रीम लीडर की जो तस्वीरें जारी की हैं, उन्हें देख कर लगता है कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाई गई हैं.
IRIB द्वारा जारी वीडियो में खामेनेई एक धार्मिक शिक्षण सत्र में दिखाई दे रहे हैं. कैप्शन में दावा किया गया है कि यह वीडियो पहली बार पब्लिश हो रहा है. हालांकि, यह फुटेज पुराना मालूम होता है, क्योंकि सुप्रीम लीडर बनने के बाद से मोजतबा खामेनेई का कोई सार्वजनिक वीडियो सामने नहीं आया है.
हफ्ते भर पहले अंग्रेजी अखबार ‘द सन’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर कोमा में हैं और एक हवाई हमले के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया है. 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका के इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी. दावा है कि मोजतबा के पेट और लिवर में भी गंभीर चोटें आई हैं.
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ईरान आखिर युद्ध किसके इशारे पर लड़ रहा है. इन सवालों के बीच ईरान का सरकारी मीडिया लगातार उनकी तस्वीरों और वीडियोज का सहारा ले रहा है. ईरान के अंदर मशीनरी ये साबित करने की कवायद में जुटी है कि देश में लीडरशिप में गैप नहीं है.
ये भी पढ़ें: इराक जंग से शुरू हुआ सफर सबसे ताकतवर कुर्सी तक कैसे पहुंचा? कहानी मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने की
हाल ही में मोजतबा की ओर से एक स्टेटमेंट भी सरकारी टेलीविजन पर पढ़ा गया था. हालांकि इसे पढ़ने के लिए मोजतबा सामने नहीं आए. इस स्टेटमेंट में सुप्रीम लीडर की तरफ से चेतावनी दी गई थी कि युद्ध में मारे गए लोगों का इंतकाम लिया जाएगा. वहीं, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि मोजतबा घायल तो हुए थे, लेकिन अब सुरक्षित हैं. उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
वीडियो: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर ट्रंप ने ये क्या कह दिया?













.webp?width=275)



.webp?width=120)



