श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब की कस्टडी गुरूवार, 17 नवंबर को खत्म हो जाएगी. आरोपी ने भले ही हत्या की बात कबूल ली हो लेकिन अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है (Evidence in Shraddha Murder Case). ऐसा सबूत जिससे साबित हो सके कि आफताब की बातें सच हैं. ऐसे में पुलिस को उम्मीद है कि आफताब की कस्टडी आगे बढ़ाई जाएगी.
आरी, कपड़े, फोन, सिर... श्रद्धा के मर्डर के ये सबूत गायब, दिल्ली पुलिस उलझ गई है!
मामले में सब कुछ साफ है, लेकिन अदालत में दिखाने को कोई सबूत नहीं.


6 महीने पहले हुए कथित मर्डर और आफताब द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई करने के लिए पुलिस के पास कई जरूरी सबूत नहीं हैं. जैसे-
अपराध में इस्तेमाल हथियार
आजतक से जुड़ी श्रेया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया है कि लाश को जिस आरी से काटा गया था उसे अब तक बरामद नहीं किया गया है. किसी हत्या को साबित करने के लिए अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार बेहद महत्वपूर्ण होता है. चूंकि इस केस में हत्या की घटना को छह महीने बीत चुके हैं, इसलिए आशंका है कि हथियार मिल भी जाए तो शायद उस पर आरोपी की उंगलियों के निशान या खून के धब्बे ना मिलें.
मर्डर के दौरान श्रद्धा के कपड़े
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने एक कचरा वैन में श्रद्धा के कपड़े फेंके थे. उन्हें ढूंढना भी पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है. वजह वही, घटना 6 महीने पहले की है.
श्रद्धा का मोबाइल फोन
पुलिस को अब तक श्रद्धा का मोबाइल फोन नहीं मिला है जो कि एक बड़ा सबूत हो सकता है. फोन की लॉगइन और लोकेशन हिस्ट्री से कई जरूरी जानकारी मिल सकती है. आफताब के आरोप साबित करने के लिए फोन का मिलना बेहद जरूरी है.
लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे जाने के साइंटिफिक प्रूफ
आफताब ने बताया है कि डीएनए स्ट्रैंड को कमजोर करने के लिए उसने हाइड्रोक्लोरिक एसिड से फ्रिज और फर्श को साफ किया था. उसके बयान से ये तो साफ है कि उसने श्रद्धा का शव टुकड़ों में फ्रिज में रखा था, लेकिन पुलिस के पास इसका भी कोई एविडेंस नहीं है.
कोई चश्मदीद
पुलिस के मुताबिक, हत्या से पहले श्रद्धा और आफताब की लड़ाई हुई थी. सवाल उठता है कि किसी पड़ोसी ने कैसे लड़ाई की कोई आवाज नहीं सुनी. ऐसी लड़ाई जिसकी वजह से हत्या हुई.
लापता शरीर के टुकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को अब तक केवल 10 से 13 टूटी हुई हड्डियां मिली हैं. अब तक ये भी साफ नहीं है कि वो हड्डियां श्रद्धा की हैं भी या नहीं. किसी व्यक्ति की हड्डियों से पता चल सकता है कि उसकी मौत कब हुई और मौत का क्या कारण था. हड्डियों से ये भी साबित हो सकता है कि आफताब ने लाश के टुकड़े किए थे. लिहाजा शरीर के बाकी हिस्सों को ढूंढना जरूरी है.
फिलहाल पुलिस के पास अदालत के सामने पेश करने के लिए आफताब के कबूलनामे के अलावा और कुछ नहीं है.
देखें वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने मिटाए सबूत, दिल्ली पुलिस बड़ी मुसीबत में फंस गई?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



