The Lallantop

बिहार में हैवानियत! हेडमास्टर ने देखा छात्रा का रेप हो रहा, बलात्कारियों को भगाकर खुद रेप किया!

8वीं क्लास की स्टूडेंट है छात्रा, बाकी सभी आरोपी भी नाबालिग!

Advertisement
post-main-image
बिहार में नाबालिग से रेप (फोटो- पेक्सेल, आजतक)

बिहार के एक गांव में शौच करने गई नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि पहले गांव के ही कुछ लड़के छात्रा को एकांत जगह पर ले गए और उसका रेप किया. इस दौरान वहां स्कूल का हेडमास्टर पहुंचा. छात्रा को बचाने की बजाय उसने भी कथित तौर पर पीड़िता का फिर रेप किया (Minor Raped by Teacher Bihar). पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी चार आरोपी फिलहाल फरार हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना कैमूर जिले के एक गांव की है. पीड़ित छात्रा की उम्र 14 साल बताई जा रही है जो कि आठवीं क्लास में पढ़ती है. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, शनिवार, 26 नवंबर की शाम को वो शौच करने के लिए बाहर निकली थी. वो गांव की एक पहाड़ी पर गई थी. वहीं गांव के चार लड़के भी मौजूद थे. आरोप है कि वो छात्रा को किडनैप कर सुनसान जगह पर ले गए और उसका रेप किया.

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स को बताया,

Advertisement

“हेडमास्टर ने इन चार लड़कों को छात्रा को जबरन ले जाते हुए देखा था और कुछ दूर तक उनका पीछा किया था. आरोपी लड़का छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था तभी हेडमास्टर वहां पहुंचा और चारों आरोपी भाग गए.”

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उस वक्त उसे लगा कि हेडमास्टर उसे बचा लेंगे. आरोप है कि हेडमास्टर ने पीड़िता के साथ फिर रेप किया और खून से लथपथ झाड़ियों में ही छोड़ दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता सभी आरोपियों को जानती थी. नाबालिग ने घर पहुंचकर घटना के बारे में अपने परिवार को बताया. उन्होंने तुरंत ही महिला थाने जाकर केस दर्ज कराया. महिला पुलिस थाने की इंचार्ज के मुताबिक, नाबालिग से रेप के मामले में 376 डीए, पॉक्सो एक्ट 6 और एससी-एसटी के तहत एक आरोपी लड़के और हेडमास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. 

Advertisement

बता दें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चारों लड़कों ने ही छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप किया था. कैमूर के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 

“हेडमास्टर सुरेंद्र कुमार भास्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस चारों नाबालिगों की तलाश में जुटी हुई है.”

खबर है कि पीड़ित छात्रा को इलाज के लिए जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

देखें वीडियो- बिहार में चोर पूरा मोबाइल टावर चुरा ले गए, तीन दिन तक काट-काटकर ट्रक में भरा!

Advertisement