The Lallantop

शर्ट का कलर उतरा, कस्टमर ने गुस्से में दुकान के बाहर शर्ट में आग लगा दी, वीडियो वायरल!

दुकानदार ने कलर नहीं जाने की गांरटी दी थी.

Advertisement
post-main-image
कस्टमर ने दुकान के आगे शर्ट जला दी. (फोटो: वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

भड़के हुए कस्टमर से खतरनाक दुनिया में कोई नहीं होता. भड़का हुआ कस्टमर, मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी और लोभ की मुट्ठी, सहमी सी चुप्पी में जकड़ जाने, मुर्दा शांति से भर जाने और सपनों के मर जाने से भी खतरनाक होता है. एक भड़का हुआ कस्टमर कष्ट में हो तो कुछ भी कर जाता है. जैसा अमरोहा के सैदनगली के इस कस्टमर ने किया. एक दुकान से शर्ट खरीदी और आरोप लगाया कि एक बार धोने में ही शर्ट का कलर चला गया. दुकान वाले से बदलने को कहा. नहीं बदली तो खिसिया के दुकान के आगे शर्ट ही जला दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना का वीडियो कपिल कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया. उन्होंने लिखा,

‘अमरोहा के थाना सैदनगली कस्बे में एक दुकानदार ने युवक को शर्ट बेची. दुकानदार ने कहा कि शर्ट का कलर नहीं उतरेगा. लेकिन धुलाई के दौरान शर्ट का कलर उतर गया. युवक शर्ट वापस करने गया तो दुकानदार ने वापस लेने से मना कर दिया. गुस्से में युवक ने दुकान के बाहर शर्ट में आग लगा दी.’

Advertisement

दी लल्लनटॉप ने दुकान के मालिक से बात की. मालिक का नाम नदीम है. और उसकी सैद नंगली मार्केट में कपड़ों की दुकान है. नदीम ने बताया, 

‘14 मई को एक युवक शर्ट खरीद कर लेकर गया था. शर्ट बेचते वक्त हमने कहा था कि शर्ट का कलर नहीं जाएगा. इस बात की गारंटी है. हम ये सभी कस्टमर को कहते हैं. 16 मई को युवक दुकान पर वापस आया और कहा कि शर्ट का कलर धुलने से चला गया है. इसको बदलो और पैसे भी वापस करो.’

नदीम ने आगे बताया कि जब कस्टमर दुकान पर वापस आया तब वो दुकान पर नहीं थे. उनका सहायक था. उन्होंने कस्टमर से फोन पर बात की और कहा,

Advertisement

‘आप शर्ट को छोड़कर चले जाइए. मैं आकर दूसरी शर्ट देता हूं. लेकिन कस्टमर को बेंगलुरु जाना था. उसने मना कर दिया. उसका कहना था कि नई शर्ट दो और पुरानी वाले के पैसे भी रिफंड करो.’

नदीम ने आगे बताया कि कस्टमर ने बाद में फेमस होने के लिए दुकान के बाहर शर्ट में आग लगा दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

वीडियो: सोशल लिस्ट: कपड़े जलाकर ऑपरेशन के लिए रोशनी करने वाले सीन का पूरा सच पता है आपको?

Advertisement