The Lallantop

केजरीवाल ने MCD को दिया 550 करोड़ का लोन

MCD कर्मचारियों को बकाया वेतन चुकाने का दिल्ली सरकार ने किया ऐलान. 9 दिनों से हड़ताल पर हैं MCD वाले.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में MCD कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने नई पहल की है. केजरीवाल ने MCD वालों को 31 जनवरी तक की सैलरी देने का बुधवार को ऐलान किया. दिल्ली सरकार MCD को 550 करोड़ का लोन भी देगी. केजरीवाल सरकार इत्ते में ही नहीं रुकी. कह रही है कि 142 करोड़ का एक्सट्रा फंड भी जारी करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने MCD की हड़ताल के मुद्दे पर दखल देने से गुरुवार को इंकार कर दिया है. https://twitter.com/PTI_News/status/695118780741980160 क्योंकि ये सब ऐलान केजरीवाल ने किया है, तो एक बार करप्शन की बात आनी तो बनती है. लिहाजा केजरीवाल बोले- MCD में फैले करप्शन की भी जांच होनी चाहिए. जांच भी ऐसी वैसी नहीं, सीबीआई जांच की बात कर गए. केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार का MCD पर कोई बकाया नहीं बनता है. फिर भी हम दिल्ली की खातिर मदद कर रहे हैं MCD की.' MCD वालों का प्रोटेस्ट गुरुवार को भी जारी है. लगता है, अब भी गुस्सा हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/695099196655796224

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement