गुप्टिल ने लंकाई गेंदबाजों की माचिस लगा दी
चूम चूम के ऐसे चऊए मारे कि मैदान धुआं धुआं हो गया और लंकाई गेंदबाज घुस गए भितरामपुर.
Advertisement

Source: Reuters
न्यूजीलैंड के छरहरे बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने कांड कर दिया है. भाई ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 30 बॉल पर 93 रन ठोंक डाले. 17 बॉल पर उन्होंने वनडे की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी मार दी, लेकिन एक बॉल से चूक गए. अति भयंकर एबी डीविलियर्स से आगे कौन निकल जाएगा भाई! गुप्टिल की खौफनाक पारी का रिजल्ट ये हुआ कि कीवी टीम ने लंका वालों को मैच की 250 गेंद सलामत रहते हरा दिया. वो भी पूरे 10 विकेट से. ये श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच था और हो रहा था क्राइस्टचर्च में. न्यूजीलैंड ने पहले बोलिंग करके श्रीलंका को 117 पर निपटा दिया. फिर खेलने उतरे न्यूजीलैंड क ओपनर गुप्टिल और लाथम. गुप्टिल ने चूम चूम के ऐसे चऊए मारे कि मैदान धुआं धुआं हो गया और लंकाई गेंदबाज घुस गए भितरामपुर.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


