मध्य प्रदेश में कुछ दिन पहले सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया गया था. इसमे यातायात नियमों को लेकर हर ज़िले, तहसील में जानकारी दी गई थी. मंडला जिले में भी यातायात नियमों को लेकर जानकारी दी गई. 26 जनवरी को मंडला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक झांकी निकाली. इसमें एक कार के एक्सीडेंट से लेकर स्कूटी पर बैठे बच्चे तक दिखाए गए. मंडला पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मंडला पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसी झांकी निकाली, लोग देखते रह गए
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mandla_official_ नाम के पेज़ से शेयर किया गया है. वीडियो में झांकी में एक तरफ़ कार का एक्सीडेंट दिखाया है, जिसमें आगे की तरफ़ एक आदमी है और पीछे की तरफ़ दूसरा आदमी है. दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया हुआ है.


वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mandla_official_ नाम के पेज़ से शेयर किया गया है. वीडियो में झांकी में एक तरफ़ कार का एक्सीडेंट दिखाया है, जिसमें आगे की तरफ़ एक आदमी है और पीछे की तरफ़ दूसरा आदमी है. दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया हुआ है. कार पर लिखा हुआ है, 'तेज गति की यही दुर्गति.' बीच में रेड लाइट लगी है. लिखा है, 'गो स्लो.' और एक तरफ़ एक स्कूटी पर तीन बच्चे बेठै हैं. लिखा है, 'दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाएं.' झांकी में ट्रैफिक पुलिस की यूनिफॉर्म में एक पुलिस वाला आदमी भी खड़ा है.
दी लल्लनटॉप ने इस पेज़ के एडमिन अंकित जी से बात की. उन्होंने हमे बताया कि 75वें गणतंत्र दिवस पर मंडला पुलिस ने ये झांकी निकाली थी. पुलिस का मैसेज था,
'सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा.'
वीडियो को 8 लाख़ से ज़्यादा लोग देख चुके हैं. अंकित नाम के यूजर ने लिखा,
“यह बहुत प्यारा संदेश है पर हर किसी को समझ नही आने वाला प्रभु.”

अज्जू नाम के यूजर ने लिखा,
“बहुत ही अच्छी और संदेश देने वाली झांकी थी.”

एक यूजर ने ऑल्टो कार के लिए लिखा,
“पहली बात तो वो ऑल्टो (झांकी में) है. जिसने सीट बेल्ट लगाई हो या ना लगाई हो, मरना निश्चित है. ”

दूसरे यूजर ने लिखा,
“ये टैलेंट हिंदुस्तान से बाहर नहीं जाना चाहिए.”

तीसरे यूजर ने मज़ाक में लिखा,
“भाई क्या एक्सीडेंट स्पॉट से उठाकर लाए हो क्या?”

पीयूष नाम के यूजर ने लिखा,
"इन्हें भारत रत्न देना चाहिए."

आपकी सड़क सुरक्षा पर क्या राय है, हमे कॉमेंट बॉक्स में बताइए.
ये भी पढ़ें: कारवाले ने ट्रैफिक पुलिस वाले को 1 किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा, जानते हैं रुका कैसे?
वीडियो: 'थप्पड़ खाएगा...', लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने कार उठाई, जज का बेटा दबंगई दिखाकर हड़काने पहुंच गया





















