The Lallantop

फेसबुक पर 'लड़की' की रिक्वेस्ट आई, प्यार के चक्कर में 28 करोड़ की ड्रग्स ले आया, फिर हुआ खेल!

कहानी में ट्विस्ट ये है कि जिस कथित लड़की के आरोपी बात कर रहा था, वो असल में लड़का है.

Advertisement
post-main-image
ड्रग्स को कपड़े के एक बैग में छिपाया था (फोटो: आजतक)

मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर एक आदमी को लगभग 28 करोड़ की कोकीन के साथ पकड़ा गया. उसके बैग से 2.81 किलो ड्रग्स (Drugs) बरामद की गई. जानकारी के मुताबिक, आरोपी इथोपिया से ड्रग्स लेकर मुंबई आया था. ड्रग तस्करी के इस आरोपी से जब पूछताछ शुरू हुई, तब मामले में ‘हनी ट्रैपिंग’ (Honey Trapping) का एंगल भी सामने आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि एक विदेशी महिला के कहने पर वो ड्रग तस्करी में शामिल हुआ, जिससे वो प्यार करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
छिपाकर लाया कोकीन

आरोपी को सोमवार, 9 जनवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया. उसने ड्रग्स को कपड़े के एक बैग में छिपाया था. इस मामले की जांच में पाया गया कि आरोपी को सोशल मीडिया के जरिए पहले नौकरी का लालच दिया गया था. 

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने फेसबुक पर आरोपी से संपर्क किया था. उसे नौकरी का झांसा दिया गया और बाद में महिला से उसकी बातचीत होने लगी. आरोपी युवक ने बताया कि फेसबुक पर उसे एक रिक्वेस्ट आई थी. उस पर एक विदेशी महिला की फोटो लगी थी. इसके बाद आरोपी की उस महिला से बात होने लगी और उसे महिला से प्यार हो गया था. 

‘पहले मुझे मेरे प्यार से मिला दो, तो सब बता दूंगा’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब उससे पूछताछ की, तो उसने जवाब दिया कि ‘पहले मुझे मेरे प्यार से मिला दो, तो सब बता दूंगा.’ अधिकारियों ने युवक की बताई विदेशी महिला के बारे में जानकारी जुटाई. तब पता चला कि युवक जिस विदेशी महिला से बात कर रहा था, वो असल में लड़का था, जो आवाज़ बदलने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर युवक से बात कर रहा था.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी को इथोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में एयरपोर्ट पर कोकीन से भरा बैग दिया गया था. इस बैग को उसे दिल्ली पहुंचाना था. लेकिन कस्टम के अधिकारियों ने आरोपी को मुंबई में ही पकड़ लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 

Advertisement

वीडियो: मार्केट में आया नया ब्लैक कोकीन, सूंघकर कुत्ते हो जाते हैं कन्फ्यूज़!

Advertisement