The Lallantop

घरों के सामने मास्टरबेट करने में गिरफ्तार इस लड़के ने छूटते ही घिनौना काम किया है

अकेली लड़की देख घर में घुसा, जबरन शराब पिलाई और रेप किया.

Advertisement
post-main-image
पहले सीसीटीवी में हस्तमैथुन करते पकड़ा गया था आरोपी, रेप विक्टिम की सांकेतिक फोटो.
अप्रैल 2018 में दिल्ली के वसंत कुंज में एक आदमी को पुलिस ने पकड़ा था. यह आदमी घरों के सामने खड़ा होकर महिलाओं के सामने मास्टरबेट करता था. इसकी हरकत एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी. इसके बाद ही पुलिस ने इसे अरेस्ट किया पर फिलहाल ये जमानत पर बाहर था. अब एक बार फिर संदीप चौहान नाम के इस आदमी का नाम सामने आया है. पहले से ज्यादा घिनौने मामले में. आरोप लगा है कि इसने एक युवती के फ्लैट में घुस कर उसके साथ रेप कर दिया. घटना दिल्ली के वसंत कुंज इलाके की है. यहां रहने वाली 27 साल की एक लड़की ने वसंत कुंज थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया है.
दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा.
दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा.

पीड़िता ने बताया कि वह गुरुग्राम में काम करती है और वसंत कुंज में फ्लैट में अकेले रहती है. 29 मई की रात वो करीब 9.30 बजे अपने फ्लैट पर पहुंची. लॉक खोलकर अंदर घुसने लगी तो पीछे से एक आदमी घुस आया. युवती ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मुंह दबा धमकाकर चुप करा दिया. फिर पीड़िता के हाथ-पैर बांध दिए. पीड़िता को बंधक बनाने के बाद आरोपी ने शराब पी. जबरदस्ती पीड़िता के मुंह में भी शराब डाल दी. फिर रेप किया. और सुबह होते ही वहां से भाग गया.
इसके बाद पीड़िता ने वसंत कुंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने पीड़िता से आरोपी का हुलिया पूछा तो जो उसने बताया, उससे जमानत पर रिहा संदीप चौहान पर शक हुआ. पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया. पीड़िता ने आरोपी संदीप की पहचान भी कर ली है.
रेप का आरोपी संदीप सिंह चौहान जो पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है.
रेप का आरोपी संदीप सिंह चौहान जो पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है.

सेक्स एडिक्ट है आरोपी
पेशे से ताइक्वांडो टीचर संदीप सिंह चौहान शादीशुदा है. इसके दो बच्चे भी हैं. दिल्ली के अलग-अलग थानों में इसके ऊपर छेड़खानी, लूटपाट समेत 20 मामले दर्ज हैं. कुछ समय पहले उसने एक लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की थी. इस पर लड़की ने छत से छलांग लगा दी थी. जिसके बाद यह डेढ़ साल जेल में रहकर आया था. एक घर के सामने मास्टरबेट करने के मामले में गिरफ्तार करने पर पुलिस ने इसे मानसिक रूप से असामान्य आदमी बताया था. बताया था कि यह शराब के नशे में ऐसी हरकतों को अंजाम देता है. पर समझना मुश्किल ये है कि ऐसे आदमी बाहर खुले कैसे घूम रहे हैं, वो भी तब जब पुलिस को सब पता है.


ये भी पढ़ें-
मनाली घूमने आई जापानी महिला के साथ टैक्सी वाले ने जो किया, वो बहुत बुरा है

बस में मास्टरबेट कर रहा था, फिर लड़की ने जो किया वो उसे जीवन भर याद रहेगा

कठुआ गैंग रेप के खिलाफ निकली रैली में सबके बीच ये बूढ़ा नीच हरकत कर रहा था!

कितना बीमार था ये आदमी कि लड़की को ट्रेन में देखके हस्तमैथुन करने लगा

वीडियो- क्यों कठुआ रेप पर गुस्सा करने वाले ये लोग भी संभावित रेपिस्ट ही हैं!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement