The Lallantop

दिल्ली: लिव इन में थे, गर्लफ्रेंड पर शक हुआ, गला दबाकर हत्या कर दी!

पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो.

दिल्ली में हत्या का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और के साथ संबंध है. इसी को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई और आरोपी ने कथित तौर पर युवती की हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मदनपुर खादर इलाके की है. बीते 11 नवंबर को यहां एक फ्लैट में पुलिस को युवती बेहोश हालत में मिली. उसे अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवती का नाम गुड्डी बताया जा रहा है और वो दिल्ली की ही रहने वाली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर पता चला कि गुड्डी की मौत गला घोंटकर की गई है. इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और राहुल नाम के शख्स तक पहुंची, जो गुड्डी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस के मुताबिक, दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बुधवार, 16 नवंबर को राहुल को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ शुरू की. आरोपी ने बताया कि गुड्डी की तीन साल पहले राजू नाम के शख्स से शादी हुई थी. उनका एक बच्चा भी है. पुलिस के मुताबिक, पति के साथ विवाद के बाद गुड्डी अलग रहने लगी और फिर उसकी मुलाकात राहुल से हुई. दोनों के बीच प्यार हो गया और वो साथ रहने लगे.

Advertisement

इस दौरान राहुल को शक हुआ कि गुड्डी का किसी और युवक के साथ संबंध है. इस पर उन दोनों के बीच काफी झगड़ा होता था. आरोप है कि 10 नवंबर की रात को झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल ने गुड्डी का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया. बाद में पुलिस को जानकारी मिली.

देखें वीडियो- श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने मिटाए सबूत, दिल्ली पुलिस बड़ी मुसीबत में फंस गई?

Advertisement
Advertisement