The Lallantop

कोर्ट में सुनवाई के दौरान पति ने काटा पत्नी का गला

हैदराबाद की कोर्ट में पति-पत्नी का झगड़ा सुलटाने को लेकर चल रही थी सुनवाई.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
पति पत्नी का झगड़ा कोर्ट तक पहुंचा. और वहां भी जारी रहा. लेकिन ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हैदराबाद की एक कोर्ट में सोमवार को पत्नी को खर्चा न दिए जाने के मामले में सुनवाई चल रही थी. पति पत्नी दोनों मौजूद थे. लेकिन सुनवाई के दौरान गुस्साए पति नागेंद्र बाबू ने चाकू निकालकर अपनी वाइफ सौजन्या पर हमला कर दिया. नागेंद्र ने सौजन्या की गर्दन पर चाकू से हमला किया. सौजन्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हमला हैदराबाद की राजेंद्र नगर कोर्ट में हुआ. कोर्ट में सौजन्या ने नागेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था. महीने का खर्चा न देने को लेकर. बताया जाता है कि नागेंद्र का एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर चल रहा था. जिसके बाद से नागेंद्र ने सौजन्या को खर्चा देना बंद कर दिया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement