The Lallantop

डेंटल क्लीनिक में दांत निकलवाया, तकलीफ हुई तो इंजेक्शन लगा, कुछ देर बाद महिला की मौत

महिला की मौत के बाद से क्लीनिक संचालक अशरफ अली फरार है. वहीं महिला के परिजनों ने हरिहरगंज थाना में जो लिखित शिकायत दी है उसमें उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
झारखंड में दांत निकलवाने के बाद महिला की मौत. (फोटो- इंडिया टुडे)

झारखंड के पलामू जिले में एक महिला की कथित तौर पर दांत निकलवाने के बाद मौत हो गई. महिला एक प्राइवेट डेंटल क्लीनिक में गई थी. आरोप है कि महिला की मौत के बाद से ही क्लीनिक का संचालक फरार है. मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक महिला की पहचान विजयंती देवी के रूप में हुई है. वो बिहार के औरंगाबाद जिले के कासिमपुर की निवासी थीं. इंडिया टुडे से जुड़े करुणा करण की रिपोर्ट के मुताबिक, विजयंती 17 मार्च को हरिहरगंज इलाके के जनता डेंटल क्लीनिक में अपना दांत निकलवाने गई थीं. इस क्लीनिक को ओरल डेंटल सर्जन डॉक्टर शाहेजमा चलाती हैं. वहीं इसका संचालन अशरफ अली नाम के शख्स के हाथ में है.

रिपोर्ट के मुताबिक दांत निकलवाने के बाद विजयंती की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके चलते कथित तौर पर उनको एक इंजेक्शन लगाया गया. लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ. लगातार हालत खराब होने की वजह से महिला को हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

विजयंती देवी का दांत शाहेजमा अंसारी ने निकाला या अशरफ अली ने ये अब जांच का विषय है. लेकिन उनकी मौत के बाद से संचालक अशरफ अली फरार है. महिला के परिजनों ने हरिहरगंज थाना में लिखित शिकायत दी है. इसमें उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Jharkhand News
संबंधित अधिकारी प्राइवेट क्लीनिक को सील करते हुए. 

घटना का संज्ञान लेते हुए इलाके के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पारितोष प्रियदर्शी, सर्किल ऑफिसर (CO) मनीष कुमार सिन्हा और केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर गोपाल प्रसाद ने क्लीनिक को सील कर दिया. हरिहरगंज थाना के प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने घटना की पुष्टि की. उन्होंने बताया, “महिला द्वारा दांत निकलवाने के बाद उनकी स्थिति बिगड़ी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. ”

यह भी पढ़ें: रात भर चालू रही बाइक, खिड़की-दरवाजे बंद थे, घर में सो रहे 4 लोगों की मौत

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

वीडियो: कांग्रेस पार्टी के साथ किसने 'धोखा' कर दिया?

Advertisement