The Lallantop

किसी ने इस आदमी की बात नहीं सुनी तो छत पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया

कानपुर का मामला है. बहुत परेशान था आदमी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कानपुर के रहने वाले चंद्रपाल सिंह ने गुरुवार को अपने घर की छत पाकिस्तान का झंडा फहरा दिया. इसके बाद पुलिस आई और उनको धर ले गई. अब आपके मन में लड्डू फूट रहे होंगे. अच्छा किया पुलिस ने. ऐसे देशद्रोही के साथ ऐसा ही होना चाहिए. पाकिस्तान भेज देना चाहिए. और न जाने क्या-क्या. खैर ये जानिए कि चंद्रपाल ने ऐसा किया क्यों?
सबसे पहले ये जान लो कि चंद्रपाल एक ज्योतिषी हैं. नेहरूनगर में रहते हैं. बेचारे बहुतै परेशान थे. और उनकी परेशानी की वजह नगर निगम था. पिछले 8 सालों से फर्जी टैक्स के कागज इनको चिपकाए जा रहा था. सरकारी बाबुओं के चक्कर लगा-लगा कर इनकी चप्पल टूट गई पर उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी, मच्छर भी नहीं काटा कि जरा सा भी तो हिले. बहुत हाथ-पैर मारा कि फर्जी टैक्स वाले कागज से छुटकारा पा जाएं पर ऐसा हुआ नहीं.
फिर फैशन आ गया ट्वीट का. कई लोग ट्वीट कर के अपने लिए दूध, हवाई जहाज मंगवाने लगे. तो चंद्रपाल ने भी बड़े अफसरों को ट्वीट कर के देख लिया. पर इनके हाथ कुछ न लगा. फ्रस्टेट होकर गुरुवार को पाकिस्तान का झंडा घर की छत पर फहरा दिए. ताकि लोगों का ध्यान उनकी तरफ आए. और ऐसा हुआ भी.  लोगों ने जब देखा तो पुलिस को खबर भेजने में तनिक भी देर नहीं लगाई. पुलिस आई. और सोसाइटी में भेदभाव फैलने के जुर्म में चंद्रपाल को ले गई अपने साथ. और काल-कोठरी में डाल दिया. जनाब पर आईपीसी की धारा 153(a) लगी है.

दुश्मन के लिए तलवार हैं हम: BSF की लेडी सोल्जर्स

शहीद के शहद से रामकिशन को बरी करो, तमाम फौजियों को भी

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement