The Lallantop

ये 20 हजार रुपए लेने गए थे, बैंक ने 15 किलो रुपए दे दिए

बैंक मैनेजर इम्तियाज को चेक से रुपए देने को राजी हो गया, लेकिन एक शर्त रख दी.

Advertisement
post-main-image
Source : ANI
नोटबंदी की मार से सब दुखी हैं. लोगों की जिंदगी लाइन में सिमट गई है. काम-धाम छोड़-छाड़कर सब पैसे बटोरने में जुटे हैं. इम्तियाज भी शुक्रवार को बैंक गए थे. 'रॉकस्टार' वाले नहीं, दिल्ली के हैं एक इम्तियाज आलम. गए थे जामिया कॉपरेटिव बैंक. 4 घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद पैसों वाला उनका काम तो निपट गया, पर उनका वजन बहुत बढ़ गया. आपके क्यों और कैसे का जवाब नीचे है. coin बैंकवालों ने चेक से पैसे तो दे दिए, पर नोट नहीं, चिल्लर दिए. 20 हजार के 10 रुपए के सिक्के पकड़ा दिए. कुछ न मिलने से तो अच्छा है कि कुछ मिल ही जाए. बेचारे इम्तियाज वो सारे चिल्लर झोले में भरकर कट लिए घर को. इन सिक्कों का वजन 15 किलो है. इम्तियाज ने जब चेक से 20 हजार लेने की बात बैंक मैनेजर से की, तो उसने मना कर दिया, क्योंकि बैंक में उतने पैसे थे नहीं. पर इम्तियाज के रिक्वेस्ट करने पर मैनेजर तैयार तो हो गया. बस एक शर्त रख दी. शर्त ये थी कि वो इम्तियाज को 20 हजार नोटों में नहीं सिक्कों में देगा. imtiaz इम्तियाज के पास ढेर सारे खर्चे थे और सबसे बड़ी बात ये थी कि उन्हें ऑफीशियल ट्रिप पर गोवा जाना था. उन्होंने अपनी सारी परेशानी मैनेजर को बताई थी.
इम्तियाज कहते हैं, 'मैनेजर की बात सुनकर मैं पहले तो सोच में पड़ गया कि कैसे उन चिल्लरों को ले जाउंगा. पर बाद में रेडी हो गया. ये सोचकर कि वो पैसे तो हैं, जो बाजार में आसानी से चल जाएंगे.'
उन चिल्लरों में से कुछ पैसे तो वो खाने की दुकान पर दे आएं. कैब वाले का भी हिसाब करके निपटा दिया.
ये भी पढ़िये.. ये तस्वीरें दिखाएंगी नोटबंदी के बाद देश का हाल कैसा है बैंक से पैसे मिले एटीएम में डालने के लिए, और मैनेजर ले उड़ा सब अफवाह है – जिसने मोदी जी का सूट खरीदा, उसने 6000 करोड़ नहीं जमा करवाए ‘कैश शो’ से बेआबरू विदाई पर फूट फूटकर रोए हजार- पांच सौ उनका क्या जिन देशों में नोट, सिक्के सब बंद हो रहे हैं? बाहुबली-2 काले धन से बन रही है क्या? एटीएम की कतार में हुआ प्यार की खबर झूठी है डियर Paytm, 100 की नोट के लिए बैंक की लाइन में खड़ा होना कोई ड्रामा नहीं है  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement