The Lallantop

सिर पर 120 किलो की बाइक रख झटपट बस पर चढ़ गया, देखने वाले हैरान!

देखने वाले चौंक गए.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

पूरा सोशल मीडिया अजब-गजब वीडियोज (Social Media Viral Videos) से भरा रहता है. कोई वीडियो लोगों को हैरान कर देता है तो किसी को देख लोग इमोशनल हो जाते हैं. इसी हैरानी वाला एक वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल (Man Carrying Bike On Head To Take This On Bus Roof) हो रहा है. इसमें एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं. अब इस वीडियो में ऐसा क्या है? 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में शख्स ने एक बाइक अपने सिर पर रखी हुई है और वह एक बस की ओर जा रहा है. जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने बाइक पास खड़ी बस की छत पर टांग दी. इस व्यक्ति ने बाइक अपने सिर पर रखी और बस के किनारे लगी सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गया. ये नजारा देख आसपास के लोग एकदम सकते में आ गए. वीडियो में बाइक के नंबर के हिसाब से वीडियो झारखंड का है. किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यहां से ये वायरल है. आप भी देखिए...

Advertisement

शेयर होने के बाद से वीडियो लाखों बार देखा जा चुका और हजारों बार रीशेयर हो चुका है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. कोई इसे बाहुबली बता रहा तो कोई हल्क. एक ने लिखा कि इन जैसे टैलेंटेड लोगों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. इन पर थोड़ी मेहनत करनी होगी. इनको ट्रेनिंग मिलेगी तो ये लोग ओलंपिक में मेडल लाने वाले लोग हैं.'

वहीं किसी ने कहा कि भूखा पेट क्या ना करवाए. असली मेहनत तो यही लोग कर रहे हैं. लोग इस खबर पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

देखें- आर्मी को शादी का कार्ड दिया तो सेना से ये जवाब मिला!

Advertisement